राजनीति

Bihar News: जीतन राम मांझी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) मोदी सरकार से नाराज हो गए हैं। मांझी ने पद्म पुरस्कार मिलने वालों को बधाई दी है। लेकिन, आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न न देने पर सवाल खड़े किए हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि आचार्य किशोर को पद्मश्री मिला लेकिन वह इससे ऊपर के हकदार है। किशोर कुणाल को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था। जीतन राम मांझी ने कहा की आगे किशोर कुणाल को भारत रत्न से  सम्मानित करें। 

जीतन राम मांझी ने की किशोर कुणाल की प्रशंसा 

जीतन राम मांझी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल (Kishore Kunal) के कुशल नेतृत्व में महावीर मंदिर ट्रस्ट ने महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना की गई थी। अस्पताल में राज्य के गरीब और वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल रही है। आचार्य किशोर शानदार आईपीएस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक क्षेत्र में प्रेरणा थे। 

यह भी पढ़ें: Dehradun Latest News: मसूरी में पहली बार महिला बनी नगर पालिका अध्यक्ष

दशरथ मांझी को भी भारत रत्न देने की करी मांग

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Bihar News) ने दशरथ मांझी को भी भारत रत्न देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बात पर विचार किया जाना चाहिए। साथ ही नीतीश कुमार के बारे में भी कुछ बातें बोली। जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार अभी काम कर रहे हैं। विकास के साथ उनके भ्रष्टाचार का भी कोई आरोप नहीं है। उन्होंने बिहार के विकास में नया आयाम गढ़ा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *