Champawat News: जवान बेटे की दर्दनाक मौत से घर में पसरा मातम
Champawat News: यह साल खत्म होने और नया साल आने की कई लोगों को खुशी होगी। लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी है जिनके लिए यह साल जाते-जाते ऐसे जख्म दे गया जो कभी भी नहीं भर पाएंगे। गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के मूल रूप से 5 और दिल्ली में रह रहे चार प्रवासी उत्तराखंड वासियों की मौत हुई है। इनमें से एक चंपावत जिले के नेत्र सालन निवासी मनीष महर की दर्दनाक मौत हुई है। उनके शव को चंपावत लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए जिलाधिकारी (Champawat News)
मनीष मैहर के अंतिम संस्कार में जिलाधिकारी मनीष कुमार भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक के परिजनों से बातचीत की और शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: इस गांव में 5 दिनों से पेयजल संकट का कहर झेल रहें ग्रामीण
22 वर्ष की उम्र में निधन
6 दिसंबर की रात को गोवा के एक नाइट क्लब (goa night club fire) में अग्निकांड हुआ। जिसमें चंपावत के 22 वर्षीय मनीष महर की दर्दनाक मौत हुई। राज्य सरकार के प्रयास द्वारा उनके शव को एयरलिफ्ट कर उनके गांव लाया गया। मृतक मनीष को देखकर पूरे घर में कोहराम मच गया। बीते दिन मंगलवार को सुबह मनीष का अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार शामिल हुए और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: हरक सिंह रावत को सीएम धामी ने दी नसीहत
गोवा सरकार देगी राहत राशि (Champawat News Today)
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि गोवा सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को जल्द ही राहत राशि दी जाएगी। मनीष की मौत के बाद पूरे गांव भी मातम कसारा हुआ है। मनीष अपने घर वालों को आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए गोवा के नाइट क्लब में नौकरी करने गया था। एक तरफ जहां कुछ लोग नए साल के आने की खुशियां मनाने की तैयारी में लग गए हैं। वहीं दूसरी ओर मनीष के घरवालों के लिए यह साल ऐसा दुख दे गया जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।
