देहरादून

CM Dhami: हरक सिंह रावत को सीएम धामी ने दी नसीहत

CM Dhami: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने सिख समुदाय के लोगों को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद माहौल गर्मा गया और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बयान दिया। इस बयान के बाद सिख समाज में आक्रोश दिखा है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी गलती मान रही है।

हरीश रावत ने माफी मांगी (CM Dhami)

हरक सिंह रावत के बयान के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आढ़त बाजार गुरुद्वारा गए और अरदास की। इसके अलावा उन्होंने संगत के जूते रखने के स्थान में जाकर सेवा दी और कहा कि जो गलती हुई है हम उस समुदाय से उसकी माफी मांगते हैं। इसके अलावा उन्होंने लंगर सेवा कर प्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय भारत का गौरवशाली और उदार समाज है। ऐसे समाज की सपने में भी अपमान करने की कल्पना नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें: Harak Singh Rawat: हरक सिंह रावत ने गुरूद्वारे जाकर मांगी माफी

गुरुद्वारा पहुंचे हरक सिंह रावत

मामले को बढ़ता देश हरक सिंह रावत भी गुरुद्वारा पहुंचे और सभी से सामूहिक माफी मांगी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हमारे कुछ करने से किसी को हानि हो या दिक्कत हो ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए। सिख समुदाय का इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने समाज और लोगों की रक्षा करने के लिए खुद के प्राणों के साथ-साथ अपने बच्चों के प्राणों को भी न्योछावर किया है।

यह भी पढ़ें: Haldwani News: बनभूलपुरा zero zone घोषित! रूट भी हुए डायवर्ट

भूल से हुई गलती (CM Dhami News)

हरीश रावत ने आगे कहा कि अगर भूल से कोई गलती हुई है तो उसके लिए इस गौरवशाली समाज से हम क्षमा चाहते हैं। कोई गलती करता है लेकिन पश्चाताप भी करता है। इस पूरे मामले के बाद सिख समाज के अंदर गुस्सा भर गया था। उनके द्वारा हरक सिंह रावत का पुतला भी दहन किया गया था। हालांकि, यह मामला ज्यादा नहीं बड़ा और क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media