धार्मिकहरिद्वार

CM Dhami Haridwar: अर्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा

CM Dhami Haridwar: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर हैं। वह सुबह गुरुकुल हेलीपैड पहुंचे जहां से अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने कम धामी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने CCR भवन में कुंभ मेले के 34 कार्यों के 234 करोड़ के बजट का शिलान्यास भी किया।

हरिद्वार में जारी हाई लेवल मीटिंग (CM Dhami Haridwar)

कुंभ मेला 2027 को लेकर हाई लेवल मीटिंग जारी है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और मेला अधिकारी सोनिका समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: Gairsain News: बजट सत्र से पहले गैरसैंण में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित

साल 2021 का हरिद्वार कुंभ (haridwar kumbh 2027) कोरोना के कारण सही तरह से व्यवस्थित नहीं हो पाया था। जिसे मध्य में ही स्थगित करना पड़ गया था। इस बार धामी सरकार ने पूरे धूमधाम से हरिद्वार कुंभ को आयोजित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2027 अर्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। पेशवाई भी निकल जाएगी। धर्मध्वज, छावनिया लगाने के साथ ही साधुओं का शाही स्नान भी होगा।

संतो के साथ की बैठक (CM Dhami Haridwar News)

सीएम धामी ने सभी संतो के साथ बैठक की है। जिसमें हरिद्वार में मेले की भव्यता को बनाने को लेकर बात की जा चुकी है। संतो के साथ सरकार दिन रात हरिद्वार कुंभ को भव्य बनाने में जुटी है।

अगले साल कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागों को कई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मेला अधिकारी सोनिका सिंह लगातार मौके पर जाकर निरीक्षण कर रही है। जिससे किसी भी तरह की देरी या लापरवाही ना हो।

यह भी पढ़ें: Haridwar: मायापुर में फुटपाथ से चोरी हुई 2 साल की मासूम

मंगलवार सुबह मेला अधिकारी ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का दौरा किया है। जहां उन्होंने सड़कों, फूलों और घाटों की स्थिति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है की कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है। जिसमें लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं गंगा स्नान के लिए भी आते हैं। इसलिए सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media