CM Dhami ने लगाई दिल्ली की दौड़, मंत्रिमंडल का होगा विस्तार
CM Dhami: आने वाले नवरात्रों में मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद खाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। साथ ही मौजूद मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की संभावना है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं की मुख्यमंत्री (CM Dhami) दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में अंतिम दौर का विमर्श कर सकते हैं।

राजनीतिक गलियारों में हलचल (uttarakhand politics)
आज मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी उड़ीसा जा रहे हैं और दोपहर के बाद दिल्ली लौट आएंगे। रात को विश्राम वह दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में करेंगे। उनके दिल्ली प्रवास को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर हलचल हो गई है।
Harish Rawat हुए भावुक, कहा- मैं राजनीति में चूक गया
क्यों हो रहा है मंत्रिमंडल का विस्तार? (uttarakhand cabinet expansion )
आप सभी के मन में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों हो रहा है। दरअसल, बदलती हुई परिस्थितियों में मंत्रिमंडल का विस्तार आवश्यक हो गया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (premchand agarwal) के इस्तीफा के बाद मंत्रिमंडल में खाली मंत्री पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। फिलहाल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 7 मंत्री हैं। जिसकी वजह से काम का बोझ भी बढ़ गया है।
Kedarnath Yatra: केदारनाथ में तीन फिट से अधिक बर्फ, यात्रा को लेकर संशय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिया संदेश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (mahendra bhatt bjp) ने संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए उपयुक्त समय आ गया है और यह होना तय है। जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई थी। कुछ विधायकों को दिल्ली (cm dhami in delhi) की दौड़ लगाते हुए भी देखा गया। अब मुख्यमंत्री एक बार फिर से दिल्ली पहुंचे हैं तो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज होने लगी है।