CM Fadnavis ने अखिलेश यादव से पूछा आपके पूर्वज शिवाजी हैं या औरंगज़ेब?
CM Fadnavis: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) को मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी करने पर बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा है। टिप्पणी करने की वजह से अबू असीम को महाराष्ट्र विधानसभा (Aurangzeb Row Maharashtra) के बजट सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके विधान भवन परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। अबू आसिम आजमी के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बड़ा बयान दिया है।

आखिर आजमी ने क्या बयान दिया था?
बजट सत्र की शुरुआत के दिन अबू आसिम आजमी (Abu Asim Statement on Aurangzeb) ने विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत की थी। इस दौरान अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की जमकर प्रशंसा की थी। कहा था कि औरंगजेब एक कुशल प्रशासक थे। उनके समय में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान से बर्मा तक थी। उसे जमाने में हमारा जीडीपी 24% था। भारतवर्ष सोने की चिड़िया कहा जाता था। हैरान करने वाली बात यह है कि जब छत्रपति संभाजी महाराज पर औरंगजेब द्वारा किए गए अत्याचार के बारे में पूछा गया। तब आदमी ने कहा था कि वह बातें राजकाज की थी।
Atishi Marlena दिल्ली CM पर हुई हावी, BJP पर लगाए आरोप
एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी पर साधा निशाना (Eknath Shinde)
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (eknath shinde) ने अबू आजमी के बयान के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अबू आजमी के बयान को गलत और निंदा जनक बताया। साथ ही कहा कि जिस औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया, उसे अच्छा कहना महा पाप है। अबू आजमी को माफी मांगनी चाहिए और उन पर देशद्रोह का मामला भी दर्ज होना चाहिए।
अबू आजमी के निलंबन को लेकर हंगामा (maharashtra news)
अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र विधानमंडल (maharashtra news) के दोनों सदनों में उनके निलंबन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस वजह से दोनों सदनों को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा था। आजमी के खिलाफ ठाणे पुलिस द्वारा दर्ज दो मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
Shama ने Rohit को बोला “मोटा”; BJP बोली अब क्या Rahul को क्रिकेट खिलाओगे
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा बयान (Maharashtra CM)
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (devendra fadnavis) ने विधान भवन से बाहर एक कार्यक्रम में कहा कि और मुझे एक मुसलमानों का हीरो नहीं हो सकता। हमारी परंपरा है कि हम अपने बच्चों का नाम हमारे भगवान पर रखते हैं। लेकिन औरंगजेब के नाम का एक भी व्यक्ति दिखाइए। कोई अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखता। औरंगजेब मुसलमानों का हीरो हो ही नहीं सकता। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अखिलेश यादव (akhilesh yadav) से भी एक बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने सवाल किया कि वह ( अखिलेश यादव) अपना पूर्वज छत्रपति शिवाजी महाराज को मानते हैं या औरंगजेब को मानते हैं?