Dehradun Covid Cases: तेजी से बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले
Dehradun Covid Cases: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून में मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। कोरोना संक्रमण के मामलों को बढ़ते देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को देहरादून जिले के विकास नगर की रहने वाली 20 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
Dehradun में बढ़ रहे Corona के मामले
देहरादून के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर चंदन सिंह (Dehradun Covid Cases) ने जानकारी दी है की गर्भवती होने के कारण महिला अपना रूटीन चेकअप कराने अस्पताल आई थी। अस्पताल में महिला की कोरोना जांच की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला की स्थिति फिलहाल ठीक है। वह सुभारती अस्पताल में भर्ती है।
यह भी पढ़ें: Covid-19 Update: कितने सुरक्षित है Vaccinated लोग? पढ़कर हो जाएंगे हैरान
मरीजों में आ रहें हल्के लक्षण (Dehradun News)
सहसपुर मेन बाजार का रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (uttarakhand total covid cases) पाया गया है। डॉक्टर सीएस रावत ने बताया कि खांसी, जुखाम और बुखार जैसे लक्षण मिलने पर व्यक्ति ने जांच करवाई। जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। तीसरा मामला जलवायु विहार टावर का है। जहां 41 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। यह महिला होम आइसोलेशन में है और उसमें कोरोना के हल्के लक्षण है।
यह भी पढ़ें: Dehradun ISBT फायरिंग: क्यों मर्चेंट नेवी के छात्र ने भीड़ में चलाई गोली?
राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित लोग
कोविड नोडल अधिकारी (Dehradun Covid Cases) ने बताया-जिले में लगातार कोविड जांच करवाई जा रही है। सभी अस्पतालों में संक्रमितों के इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है। कोरोना संक्रमण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार काम भी कर रहा है। इसके अलावा सभी अस्पतालों में जुखाम और बुखार के साथ खांसी के लक्षण वाले मरीजों को अलग फ्लू ओपीडी में देखा जा रहा है। हालांकि, ओमीक्रॉन का वेरिएंट इतना घातक नहीं है लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है।