Dehradun Facts: अपनी राजधानी के बारे में कितना जानते हैं आप?
Dehradun Facts: देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है। देहरादून में देश और विदेश से लोग घूमने आते हैं। शहर में मौजूद बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी में देश विदेश से बच्चे पढ़ाई करने के लिए भी भारी संख्या में पहुंचते हैं। देहरादून के लिए कहा जाता है की जो एक बार देहरादून में अपना समय गुजार चुका है, देहरादून से अन्य शहर में चला जाए। लेकिन, उसके अंदर से देहरादून कभी नहीं निकलता है। देहरादून को सिटी ऑफ नेचर एंड लव कहा जाता है। आगे पढ़ते हैं देहरादून के बारे में रोमांचक और खास बातें।
दो नाम से मिलकर बना देहरादून (Dehradun Facts)
देहरादून दो नाम से मिलकर बना है- देहरा और दून। देहरा शब्द का अर्थ निवास स्थान या डेरा है और दून का अर्थ गुरु द्रोणाचार्य या पर्वत घाटी है। कहां जाता है कि द्वापर युग में गुरु द्रोणाचार्य ने द्वारा गांव के पास देहरादून शहर से 19 किलोमीटर पूर्व में देवदार पर्वत पर तप किया था। इस वजह से यह घाटी द्रोणाश्रम कहलाती है।
साल 2000 में बना देहरादून
साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई थी। इसके बाद देहरादून को राज्य की अस्थायी राजधानी बनाया गया।राजधानी बनने के बाद इस शहर का दायरा बढ़ गया है।
भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल
देहरादून में पहाड़ों की रानी मसूरी (Dehradun Tourist Places )मौजूद है। इस वजह से देहरादून भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय टूरिस्ट प्लेस है। देहरादून में पूर्व में गंगा बहती है और पश्चिम में यमुना नदी बहती है।
यह भी पढ़ें: Haripur Kalan में कूड़े की समस्या: पंचायत-सीएम फेल,पीएम से करनी पड़ी शिकायत
देहरादून में हुई थी बर्फबारी
देहरादून में आजादी से पहले 11 जनवरी 1945 को पहली बार बर्फबारी हुई थी। इस दिन तापमान गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था।
पलटन बाजार के सामने था फव्वारा
अंग्रेजी शासन काल में पलटन बाजार की शुरुआत में वर्तमान पीएनबी के सामने एक बड़ा फवारा हुआ करता था। इसके बाद इस फव्वारे को हटाकर राजपुर रोड से सुभाष पार्क में शिफ्ट कर दिया गया।