Dehradun News: प्रेमियों के बिच हुआ विवाद! युवक ने युवती पर किया हमला
Dehradun News: देहरादून से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने यवुती का गला रेत दिया। क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती का अन्य युवक से संपर्क होने की बात को लेकर दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था।
पुलिस ने चाकू किया बरामद (Dehradun News)
जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयोग हुए चाकू को युवक के घर से बरामद किया। 7 मार्च के दिन आदर्श विहार निवासी व्यक्ति ने रायपुर रोड में थाना ग्रामीण क्लेमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाला युवक उदय निवासी मेरठ एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके द्वारा उनकी बेटी को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला हुआ।
यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को मार दी टक्कर, हुई मौत
दोनों के बीच हुआ विवाद
इस हमले में बताया कि उनकी बेटी को कभी चोट आई है। उसके गले और हाथ पर चाकू लगे हैं। जबकि विवाद में उदय का हाथ भी चाकू से कटा है और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटी की स्थिति फिलहाल गंभीर है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना क्लेमेंट टाउन में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 21 वर्ष आरोपी को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया।
युवती के लगे 60 टांके (Dehradun News Today)
इस हादसे में युवती के 60 टांके लगे हैं। उसकी गंभीर चोटे आई हैं और स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि आरोपी उदय। क्लेमेंट टाउन स्थित एक निजी कॉलेज में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है व कृष्ण विहार में अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रहता था।
यह भी पढ़ें: Amit Shah Uttarakhand: अमित शाह ने युवाओं को जिगर के टुकड़े कह कर संबोधित किया
दूसरे युवक से संपर्क नहीं हुआ बर्दाश्त
जानकारी मिली है कि युवक की युवती से मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी। इसके बाद से दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था। दूसरे युवक के संपर्क में आ गई थी। यह बात सनकी आशिक को बर्दाश्त नहीं हुई और इसी बात को लेकर 7 मार्च को दोनों के बीच विवाद हुआ। जहां गुस्से में आकर युवक ने युवती पर हमला कर दिया।
