देहरादून

Dehradun News: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ मचाने वाले चार लोग गिरफ्तार

Dehradun News: उत्तराखंड पुलिस ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में सरकारी कार्य में बाधा डालने। मारपीट करने और तोड़फोड़ के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला? (Dehradun News)

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार 21 फरवरी को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में विधायक उमेश कुमार काउ और अन्य लोगों के साथ वार्ता के दौरान बड़ा विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने कार्यालय में कुर्सियां और अन्य सामान फेंक कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसकी वजह से कुछ कर्मचारियों को चोट भी आई है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन में हुआ विवाद! टूटी शादी

कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

निदेशक की तहरीर पर लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, संपत्ति का नुकसान करने और धमकी सहित अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज और सबूत के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

देहरादून निवासी सभी आरोपित (Dehradun Latest News)

आरोपियों में अरविंद पुंडीर, लक्ष्मण नवानी, राकेश थपलियाल और अक्षय राणा शामिल है। यह सभी देहरादून निवासी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Pranav Singh Champion: वीडियो वायरल होने के बाद चैंपियन ने दिया बयान

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि विधायक उमेश कुमार काउ के सामने इतना सब कुछ हो गया और उन्होंने रोकने की भी कोशिश नहीं की। अन्य का कहना है की गुंडागर्दी हमारे प्रदेश में इस समय चरम पर है। माहौल इतना खराब है कि एक सरकारी कर्मचारी भी अब सुरक्षित नहीं है।

Haridwar News: हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब घटना हुई है। दरअसल, एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त खत्म हो गई जब जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच तीखी नोकझोक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media