Dehradun News Today: कांग्रेस ने वोट चोरी नारे के साथ निकाली कैंडल मार्च
Dehradun News Today: राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी गद्दी छोड़ों नारे के साथ कैंडल मार्च निकाला। उसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा है। कैंडल मार्च में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव काजी निजामुद्दीन समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
संवैधानिक संस्थाएं बनी पंगु (Dehradun News Today)
कैंडल मार्च कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से शुरू होकर घंटाघर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर करण महारा ने कहा है कि- “बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है। उसमें भारत की जनता को सबसे बड़ा अधिकार वोट का अधिकार दिया गया है। जिससे जनता अपनी सरकार अपनी मर्जी से चुन सकें। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी (bjp uttarakhand) सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना रही है। चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भाजपा सरकार बाबा साहेब के दिए गए वोट के अधिकार को चोरी कर रही है।”
यह भी पढ़ें: Independence Day 2025 Wishes: अपनों को फोटो संदेश के साथ दे बधाई
वोट चोरी रोकेगी कांग्रेस पार्टी
करण महारा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दम पर वोट चोरी (dehradun congress vote chori rally) होने नहीं देगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कहा की- “वोट चोरी कई दिनों से हम अनुभव कर रहे थे और हर चुनाव में वोटो की चोरी दिखाई भी दे रही थी। चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की मिली भगत से वोटो में हेराफेरी हो रही है। लेकिन, अब इसके बारे में सबको पता चल चुका है कि इस संगठित वोटो की चोरी में चुनाव आयोग भी लिप्त है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा सीट से इस बात का पता चल गया है कि किस तरह से वोटो में हेराफेरी की जा रही है।”
यह भी पढ़ें: J&K Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची भारी तबाही! देखे वीडियो
हरीश रावत ने किया दावा (Dehradun News)
हरीश रावत ने दावा किया है कि कांग्रेस ने महादेवपुरा को छोड़कर बेंगलुरु सेंट्रल की सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन, महादेवपुर में एक लाख से अधिक वोटो (dehradun latest news) से चुनाव हार गई। उन्होंने कहा कि ठीक इसी तरह से पूरे देश में कई जगहों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां पाई गई होगी।