Dehradun News: महिला ने किया लिंक पर क्लिक! मिनट में उड़े लाखों रुपए
Dehradun News: देहरादून में साइबर ठगी रुकने का नाम नहीं दे रही है। कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मणपुर की एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठग ने फिक्स डिपाजिट तोड़कर दो लाख रुपए निकाल लिए हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली विकास नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर थकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला? (Dehradun News)
पीड़िता लक्ष्मणपुर निवासी रीमा गर्ग ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका बचत खाता केनरा बैंक में है। जो उसने हरियाणा में खुलवाया था। 18 अप्रैल 2025 की शाम को 3:30 से 4:00 बजे के बीच उसके खाते से उसकी जानकारी के बिना किसी अनजान व्यक्ति ने फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़कर रकम निकाल ली है।
यह भी पढ़ें: Doiwala News: चार वर्षीय मासूम की लाश घर में मिली! सौतेली माँ पर शक
फोन में आया मैसेज
उसको अपने साथ हुई ठगी का पता तब चला जब उसके मोबाइल पर बैंक खाते से दो अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से पैसे निकलने का मैसेज आया। पहले बारी में 15,0980 और दूसरी ट्रांजैक्शन में 70,490 रुपए निकाले गए थे। इस घटना की जानकारी उसने साइबर थाने में भी दर्ज कर आई थी।
लिंक क्लिक करने की बात बताइए (Dehradun Cyberfraud News)
महिला ने पुलिस को बताया कि एक अनजान मोबाइल नंबर से उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें एक लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद ही उसके खाते से धनराशि निकल गई। कोतवाल विनोद गोसाई के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल साइबर ठगो के बारे में जानकारी पता लगाने का प्रयास हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: नशे के अड्डों से जल्द मुक्त होगा भूपतवाला गंगा तटबंध!
आए दिन साइबर ठगी की खबरें सामने आ रही है। साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। शासन-प्रशासन अपने स्तर पर लोगों को अवगत कराने का काम कर रहा है। हालांकि, फिर भी ऐसी घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। आप स्वयं जानकार बने और अपने आसपास मौजूद लोगों को भी साइबर ठगी से कैसे बचे इस संबंध में हर संभव जानकारी दें।

