देशराजनीति

Delhi CM: कौन है प्रवेश वर्मा? 03 बार से जीत रहे केजरीवाल को हराया

Delhi CM: देश की राजधानी नई दिल्ली (delhi cm rekha gupta)को अपनी नई मुख्यमंत्री मिल गई है। रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ ही छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें से सबसे पहले प्रवेश वर्मा ने शपथ ली है। कैबिनेट मंत्रियों में प्रवेश वर्मा को सबसे मजबूत माना जा रहा है। प्रवेश वर्मा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुरी तरह से हराया है। एक समय था जब अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली (delhi cm) सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल को मुंह की खानी पड़ी।

तीन बार से जीत रहे अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने हराया

12 साल में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) तीन बार इस सीट से जीत चुके हैं। लेकिन चौथी बारी में प्रवेश वर्मा के सामने अरविंद केजरीवाल नहीं टिक पाए। प्रवेश वर्मा ने पार्टी से खुद कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अब वही प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।

आखिर कौन है प्रवेश वर्मा ?

प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को एक स्थापित राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा बीजेपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। प्रवेश वर्मा के चाचा आजाद सिंह उत्तर दिल्ली नगर पालिका में मेयर रह चुके हैं।

प्रवेश वर्मा (parvesh verma) की शुरुआत की पढ़ाई आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से डिग्री हासिल की थी। प्रवेश वर्मा ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर्स आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फॉर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से हासिल की थी।

वर्मा का राजनीतिक करियर

प्रवेश वर्मा की सियासत में औपचारिक एंट्री 2013 में हुई थी। उन्होंने तब भाजपा के टिकट पर महरौली से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक योगानंद शास्त्री को हराया था जो उसे वक्त दिल्ली विधानसभा के स्पीकर पद पर तैनात थे ।

प्रवेश वर्मा को भाजपा ने 2024 में लोकसभा चुनाव में उतार दिया था। पश्चिम दिल्ली सीट से तब प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के जनरल सिंह और कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर तत्कालीन सांसद महाबल मिश्रा को हरा दिया था। प्रवेश वर्मा ने लोकसभा सीट पर 48 सीट दी से ज्यादा वोट हासिल किए थे।

सीधा दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतारा

2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट न मिलने से प्रवेश वर्मा का हौसला कम नहीं हुआ। टिकट बंटवारे को लेकर उनसे सवाल भी किया गया था। इस पर प्रवेश वर्मा ने कहा था कि भाजपा ने उनका टिकट न देने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। यह हमारी पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है और एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री। भाजपा हर कार्यकर्ता को मौका देती है।

इसके बाद 4 जनवरी 2025 को जब दिल्ली विधानसभा चुनाव (delhi new cm) के लिए भाजपा की पहली सूची जारी हुई तो उसमें नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा की चुनौती का ऐलान कर दिया गया था। प्रवेश वर्मा ने चुनाव के नतीजे आने के बाद एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पार्टी ने उन्हें दो महीने पहले ही विधानसभा चुनाव में लड़ाने की बात कही थी।

यह है सभी कैबिनेट मंत्री

रेखा गुप्ता के अलावा विधायक (delhi new cabinet ministers) प्रवेश वर्मा, आशीष सूद ,पंकज सिंह ,मनजिंदर सिंह सिरसा ,कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नई मंत्री परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के एक दशक के शासन को किया खत्म

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के एक दशक लंबे शासन का भी अंत कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *