Delhi Flood: राजधानी में बाढ़ का सितम! अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना
Delhi Flood: यमुना में आई बाढ़ की वजह से राजधानी दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जहां से परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है। हेल्थ कैंप के साथ-साथ राहत शिविर के बाहर एक एंबुलेंस भी तैनात है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। आज शनिवार को दोपहर 12:00 बजे यमुना का जलस्तर 206.36 मी बताया गया है।
बाढ़ प्रभावित लोग बुखार से संक्रमित (Delhi Flood)
यमुना में बाढ़ के कारण इलाके जलमग्न हो गए हैं। बचाव कार्य जारी है। लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जा रहा है। लेकिन, परेशानी यही तक सीमित नहीं है। बाल प्रभावित लोग बुखार और फंगल इन्फेक्शन की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: पीड़ित को फर्जी दस्तावेज दिखाकर ठगे 50 लाख रुपए
गायों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने जानकारी दी है कि गायों (Delhi News) को गौशाला से लाया गया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वह खुद रिपोर्ट ले रहे हैं और बाढ़ पीड़ित लोग जो राहत शिविर में है उनके लिए क्या व्यवस्थाएं हो वह भी सब देख रहे हैं। बाढ़ में फंसे जानवरों को भी बचाया गया है।
यमुना नदी या बारिश से हो रहा ऐसा हाल? (Delhi Flood News)
दिल्ली के जल और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वर्तमान जल भराव यमुना नदी (delhi yamuna river flood) के बाढ़ का कारण नहीं बल्कि बारिश के पानी के कारण है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है।
यह भी पढ़ें: Tariff On India: क्या होता है टैरिफ? अमेरिका कैसे तबाह कर रहा भारतीय मार्केट?
अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा
शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) ने शास्त्री पार्क क्षेत्र का दौरा किया और उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। जिसमें उन्होंने बताया कि हम राहत शिविर में लोगों का हाल-चाल जानने आए हैं। उन्हें समय पर खाना नहीं मिल रहा है और मच्छरों का प्रकोप है लेकिन उनसे निपटने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। साथ ही पीने के पानी की भी समस्या है। हमें बताया गया कि टेंट गुरुवार को ही लगाए गए हैं। हम समझ रहे हैं कि है एक प्राकृतिक आपदा है लेकिन लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।