Dhami News: आज नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग में होंगे बड़े फैसले
Dhami News: 20 मार्च को धामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। 2 दिन बाद यानी 22 मार्च को नए कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित किए गए थे। अब कैबिनेट विस्तार के बाद इन नए मंत्रियों की उपस्थिति में आज पहली मीटिंग हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
धामी कैबिनेट की पहली बैठक (Dhami News)
आज धामी कैबिनेट के विस्तार के बाद पहली बैठक देहरादून सचिवालय में जारी है। इस बैठक में पांच नए मंत्री शामिल होंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस बैठक में नए मंत्रियों का परिचय होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसा होने पर वन, शिक्षा, परिवहन और पंचायती राज विभागों के विषयों पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mental Health: सोशल मीडिया युवाओं में मानसिक तनाव की वजह
कैबिनेट में शामिल हुए पांच नए मंत्री
20 मार्च को धामी कैबिनेट (dhami cabinet meeting) में पांच नए मंत्री शामिल हुए हैं। इसके बाद अब कैबिनेट पूरी तरह से भर चुकी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अब केवल 9 महीने बाकी है। ऐसे में सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आज नई कैबिनेट की पहली मीटिंग सचिवालय में हो रही है। जिसमें आगामी चुनाव को लेकर बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।
किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग? (CM Dhami Cabinet News)
नए मंत्रियों में खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण के साथ-साथ भाषा विभाग मिले हैं। भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग मिला है। मदन कौशिक को पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना विभाग मिले हैं।
प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्वराज, वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। राम सिंह खेड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और जल आगमन प्रबंधन विभाग मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: सरकारी लेखागार में जरूरी दस्तावेज गायब! विभाग में हड़कंप
पहली बैठक कब से खास
कैबिनेट के विस्तार होने पर आम जनता के बीच कई बातें उठी है। धामी सरकार ने प्लेन-पहाड़ के विवाद को एक तरह से खत्म भी किया है। कैबिनेट में पहाड़ और प्लेन दोनों के विधायकों को मंत्री बनाकर पहाड़ और प्लान के बीच की रेखा समाप्त की गई है। अब चुनाव से पहले ऐसा करना अन्य सवाल पैदा करता है। नए कैबिनेट विस्तार के बाद आयोजित हुई यह पहले बैठक है।

