उत्तराखंड

CM Dhami से खास मुलाकात करने आई बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री

CM Dhami: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) उत्तराखंड आई हुई है। पद्मिनी कोल्हापुरी ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भी भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है। उत्तराखंड की नई फिल्म नीति राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। 

सीएम धामी से मिली पद्मिनी 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (Pushkar Singh Dhami)धामी से मुलाकात की। पद्मिनी कोल्हापुरी उत्तराखंड आई हुई है और इस दौरान वह मुख्यमंत्री आवास भी पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में बड़े फिल्म शूटिंग के लिए बहुत सी डेस्टिनेशन है। जिसके लिए उत्तराखंड शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर भी रहा है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: इस दिन होगी बर्फबारी और बारिश, देखें अपडेट

राज्य में फिल्म शूटिंग को लेकर हुई चर्चा

बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान प्रदेश में फिल्म शूटिंग की असीम संभावनाओं और नई फिल्म नीति के संबंध में भी चर्चा हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहे हैं। यह फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। 

 फिल्म नीति पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने कहां उत्तराखंड की नई फिल्म नीति राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली पर आधारित फिल्मों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है। हिंदी और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30% या अधिकतम 3 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है। विदेशी फिल्मों और 50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30% या अधिकतम 3 करोड़ तक का अनुदान भी दिया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media