उत्तराखंडहेल्थ

Gairsain News: बजट सत्र से पहले गैरसैंण में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

Gairsain News: बजट सत्र से पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण क्षेत्र की महिलाएं सड़कों पर उतर गई है। दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में सर्जन, अल्ट्रासाउंड और फिजिशियन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए संसाधनों की व्यवस्थाएं होने की मांग को लेकर महिला मंगल दलों की पदाधिकारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।

बदहाल स्वास्थ्य सेवा (Gairsain News)

गैरसैंण के रामलीला मैदान में इकट्ठा होकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा और संसाधनों की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। सभी रामलीला मैदान से मुख्य बाजार की तरफ बढ़ते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Haridwar: मायापुर में फुटपाथ से चोरी हुई 2 साल की मासूम

सरकार व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

सभी ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय पहुंचकर जल्द गैरसैंण अस्पताल में संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि लंबे वक्त से गैरसैंण स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को लेकर आंदोलन और कई तरह के प्रदर्शन किया जा रहे हैं।

ज्ञापन देने के बावजूद भी नहीं हुई कार्रवाई (Gairsain Latest News)

कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैसों में बढ़धार स्वास्थ्य सेवा को लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक ज्ञापन दिए गए हैं। लेकिन, अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। जिसके कारण सभी को सड़क पर आकर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करना पड़ा।

बजट सत्र विरोध की चेतावनी

सरकार को सभी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 9 मार्च से पहले सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो भरनी शहर में आयोजित बजट सत्र का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण के विकास के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 25000 करोड़ की घोषणा होने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज तक उन 25000 करोड़ रुपए से गैरसैंण क्षेत्र में आखिर क्या काम हुआ है। सरकार को इसकी जानकारी भी देनी होगी।

यह भी पढ़ें: Khatima Crime: अकेली रह नहीं वृद्ध महिला का हुआ खून! बेटा सेना का जवान

4 दिन के पिकनिक मनाने आते (Uttarakhand News)

वर्तमान सरकार पर कटाक्ष मारा गया हैं कि वह चार दिन की पिकनिक मनाने के लिए हर साल आ रहे हैं। झूठे वादे और झूठी घोषणाएं करके सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है और ठगने का कार्य कर रही है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने भी सवाल उठाए हैं कि एक तरफ सरकार गैरसैंण में विकास करने की बात कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कह रही है। सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करके अपनी पीठ थपथपा रही है। लेकिन संसाधनों के अभाव के कारण विशेषज्ञ चिकित्सक हाथी के दांत की तरह साबित हो रहे हैं।

क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं?

ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की मशीन है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति है लेकिन ओटी नहीं है। इसके अलावा एनेस्थीसिया की नियुक्ति कर दी गई है। लेकिन, ऑपरेशन करने वाला सजन नहीं है।

भाजपा महिला मोर्चा ने भी उठाए सवाल

भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रावत ने भी बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि वह बजट सत्र के दौरान इन सब मांगों को लेकर महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे। इन सभी बातों को उनके समक्ष रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media