Haldwani Road Accident: वाहन ने बुलेट सवार को मारी जोरदार टक्कर
Haldwani Road Accident: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड आईटीआई के पास शुक्रवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक वाहन ने बुलेट सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से युवक की दर्दनाक मौत हुई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी (Haldwani Latest News) चालक की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: बेखौफ बिल्डर! आवासीय नक्शे पर कमर्शियल फ्लैट का निर्माण
वाहन ने बुलेट को मारी जोरदार टक्कर (Haldwani Road Accident)
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय आदित्य सिंह बिष्ट निवासी संगम विहार (Haldwani News) फेस 3 शुक्रवार को अपने साथी कुणाल के साथ बुलेट से रामपुर रोड चुंगी की तरफ जा रहा था। तभी आईटीआई के पास तिराहे पर गली से आ रहे वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बुलेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बुलेट सवार आदित्य और कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: राजस्थान के महेश ने किया टॉप, जानिए टॉप कॉलेज
पुलिस ने कंगाली CCTV फुटेज
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी (Haldwani Crime Accident) जुटाना और घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। हादसे के बाद वाहन चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय वहां से भाग गया। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। मृतक के पिता नाइजीरिया में जॉब करते हैं। उसके मां और भाई पहाड़ गए हुए हैं। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।