Haridwar Crime News: अय्याश पति के Affair के चलते पत्नी की हत्या ?
Haridwar Crime News: रानीपुर कोतवाली (shivalik nagar women suicide case) क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने निजी B.Ed कॉलेज के मालिक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या की है।

अय्याश पति के नाजायज संबंध (Haridwar Crime News)
पुलिस की जांच में आरोपी के अन्य युक्त से संबंध होने के चलते पत्नी से विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Dehradun Crime: पटेलनगर में रिटायर्ड प्रधानाचार्य को टुकड़ों में काट डाला
फांसी लगाकर पत्नी ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार रश्मि सिंह पत्नी हरित सिंह (haridwar crime) निवासी एच क्लस्टर शिवालिक नगर ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस की जांच में पति से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद सबसे पहले सामने आई थी। शनिवार की रात को विवाद होने के बाद पति हरि सिंह अपने कॉलेज में सोने चला गया था। तब पत्नी ने फांसी लगा ली थी। घर पर कामकाज करने वाली महिला के पहुंचने पर रविवार की शुरुआत घटना का पता चला था।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: महाशिवरात्रि पर्व के दौरान छावनी में बदलेगा नीलकंठ मंदिर क्षेत्र
मृतक महिला के भाई ने किया था मुकदमा दर्ज
विवाहिता के भाई कपिल पुत्र चंद्र सिंह निवासी मेरठ ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए। अपनी बहन के पति हरित, सांस सुमन और ससुर शीशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पति, सास-ससुर रश्मि से मारपीट करते थे।
शराब के नशे में आया था पति
शनिवार की रात पति ने शराब का सेवन किया था। एक युवती का फोन आने पर पत्नी ने विरोध किया था। तब पति ने रस्सी का फंदा बनाते हुए उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति को शिवालिक नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।