Haridwar Crime: विधवा महिला के साथ की दरिंदगी; नहर में मिला शव
Haridwar Crime: सिडकुल क्षेत्र में एक विधवा से हैवानियत करने के बाद फरार चल रहे आरोपी रजत का शव सोमवार को रुड़की में गंगनहर से बरामद हुआ है। छानबीन में पुलिस को इस घटना के बाद बड़ा झटका लगा है। आरोपी के जेब में मिले पर्स और मोबाइल से उसकी छानबीन हुई है। इसके बाद परिजनों को पुलिस ने मौके पर बुलाकर शव की पुष्टि कराई। फिलहाल पुलिस रजत की मौत दुर्घटनावश हुई या खुद से अपनी जीवन लीला समाप्त (haridwar sidcul women rape case) की इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल ने हर एंगल से जांच के निर्देश दिए हैं।
आरोपी रजत ने किया था एक विधवा का रेप
11 मई को सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाली विधवा महिला के साथ आरोपी रजत (Haridwar News Latest) ने दरिंदगी की थी। लोहे की रोड से जानलेवा हमला भी किया था। पीड़िता एम्स में भर्ती है और अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रही है।
Indian Airforce Vacancy: ग्रुप “C” सिविलियन पदों पर निकली बंपर भर्ती
वारदात के बाद फरार था रजत (Haridwar Crime)
वारदात के बाद से रजत फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीम लगाई थी। छानबीन के दौरान आरोपी की मदद करने के आरोप में पुलिस ने दो दिन पहले उसके मामा को गिरफ्तार किया था। मामा विनोद पर आरोपी रजत को पनाह देने का आरोप था। इसके अलावा सबूत मिटाने की भी कोशिश करने का आरोप लगा था। मामा के बाद रजत के चाचा, पिता, भाई और जीजा को भी गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान सोमवार को रुड़की के पास गंगनहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव में मिले मोबाइल और पर्स की मदद से पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराई।
Green Building निर्माण अटका; डीएम-विद्यायक की फटकार बेअसर
रजत की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
एएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त तो हो गई है। प्रारंभिक छानबीन (Haridwar Crime News) के तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रजत की मौत हादसे से हुई है या उसने आत्महत्या की है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जा सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। छानबीन में यह भी पता लगाया जाएगा कि फरार होने के बाद रजत किन-किन स्थानों पर छिपा रहा और गंग नहर तक कैसे पहुंचा।