हरिद्वार

Haridwar DM: धर्मनगरी में कब्जा गैंग का आतंक! डीएम ने दिए कड़े निर्देश

Haridwar DM: प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हो रही जनसुनवाई के दौरान शिकायतों से ज्यादा निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। लंबे समय से भूमि पर अवैध अतिक्रमण, पैमाइश के अभाव में लंबित विवाद और कब्जा संबंधित विषय पर जिलाधिकारी के समक्ष समस्याएं आ रही हैं। लगातार ऐसा होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग को स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ऐसे मामलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

संपत्ति को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप (Haridwar DM)

सोमवार को हुई जनसुनवाई के दौरान ग्राम कांगड़ी निवासी व्यक्ति ने ट्रस्ट की संपत्ति को फर्जी तरीके से बचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ट्रस्टी खुद इस काम में शामिल है। इसके बावजूद भी उन्होंने इस मामले की शिकायत की लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

यह भी पढ़ें: Nainital News: बारात देखने खड़े हुए लोग! भरभराकर गिरा छज्जा

रोड हुई पूरी तरह से बाधित

अन्य मामला गांव पूरणपुर का है। जहां राजस्व गांव में आवागमन के लिए व्यवस्थित चकमार्ग नक्शे में होने के बावजूद भी अतिक्रमण की बात सामने रखी है। उन्होंने कहा है की पूरी रोड को बाधित करके अतिक्रमण किया गया है। जिसके कारण आवाजाही में दिक्कतें हो रही है। चक रोड को सजरे के अनुसार व्यवस्थित करने की मांग की है। और अतिक्रमण हटाने के लिए निवेदन किया है।

भूमि सुरक्षा की मांग (Haridwar DM News)

इसके अलावा ज्वालापुर के लाल मंदिर कॉलोनी आर्य नगर निवासी महिला ने अपनी भूमि की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी भूमि को पवन कुमार निवासी वानप्रस्थ आश्रम पूर्वी नाथनगर ज्वालापुर धोखाधड़ी करके हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल! बर्बाद हुई मेहनत

जबरन कब्जा करने का मामला

अन्य मामला ग्राम कांगड़ी का है जहां पर दो व्यक्तियों ने अपनी संपत्ति पर अवैध तरीके से जबरन कब्जा करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह अन्य एक और मामला ज्वालापुर का है जिसने भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिलने के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा और जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media