हरिद्वार

Haridwar: कैद में भी प्यार का जज़्बा! महिलाओं ने रखा करवाचौथ व्रत!

Haridwar: हरिद्वार में जेल में बंद महिला कैदियों ने करवाचौथ मनाया। लगभग 50 महिलाओं ने आज अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। इस मौके पर नई उड़ान भारत संस्था की महिलाओं ने जेल में पहुंचकर सभी महिलाओं से मुलाकात की और हर सामान उपलब्ध करवाया जो व्रत में जरूरी होता है। साथ ही संस्था की महिलाओं ने कैदी महिलाओं के हाथों में मेहंदी भी लगाई।

Haridwar Jail Karwachauth Celebration

जेल में बना धूमधाम से करवाचौथ (Haridwar News)

संस्था से जुड़ी महिलाएं अपनी पॉकेट मनी और घर के खर्चों में से बचत करके समाज सेवा का कार्य करती हैं। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने जेल में बंद महिलाओं के बीच साड़ी, सूट, मेहंदी और श्रृंगार का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। जिससे वह बाहर मौजूद महिलाओं की तरह करवाचौथ का त्यौहार मना सके।

यह भी पढ़ें: Haridwar: रिश्ते हुए शर्मसार! पिता ने किया अपनी ही बेटी के साथ घिनोना काम

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित

Haridwar News

इन सब के अलावा संस्था ने सभी महिलाओं के साथ समय बिताया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया। सभी ही महिलाओं के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान देखने को मिली। 3 घंटे जेल में बिताने के बाद संस्था से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि जेल में कैद महिलाएं भरी दुनिया से पूरी तरह कटी हुई है। इस वजह से करवाचौथ, दीपावली और भाई दूज (haridwar news today) जैसे त्योहार पर वह बाहरी दुनिया की तरह तैयारी नहीं कर पाते और अपने घर वालों को याद करते हैं।

संस्था की अध्यक्ष विनीता गौनियाल और उपाध्यक्ष मानिक अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्य गीता गौनियाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग को यह समझना चाहिए कि मानवता और संवेदनशीलता की कोई कमी नहीं है। जेल की दीवारों के अंदर अगर कोई चीज किसी के मन को छू रही है तो वही असली समाज सेवा कहलाती है।

यह भी पढ़ें: Karandeep Rana: करनदीप राणा के साथ Ship पर अनहोनी का शक!

जेल सुपरिंटेंडेंट ने दिया बयान (Haridwar News Today)

जेल सुपरिंटेंडेंट मनोज आर्य ने कहा कि महिला हो या पुरुष हिंदू हो या मुस्लिम (karwachauth 2025) हम सभी के त्योहारों का ध्यान रखते हैं। जेल के अंदर मौजूद महिलाओं के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है और नई उड़ान भारत संस्था ने सभी कैदियों के लिए सामान दिया। सभी सामान देखकर बहुत खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *