Haridwar Mansa Devi: मनसा देवी में मची भगदड़! 7 लोगों की मौत
Haridwar Mansa Devi: हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में आज भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 35 से ज्यादा लोग घायल है।
6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि (Haridwar Mansa Devi)
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया है कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने की वजह से भगदड़ मच गई। जिसमें 6 लोगों (mansa devi latest news today) की मौत हो गई है। वह घटनास्थल के लिए भी रवाना हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार डीएम ने उठाई झाड़ू, चलाया सफाई अभियान
श्रद्धालुओं ने बताई आंखों देखी घटना
मंदिर से नीचे लौट रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि आज रविवार (mansa devi latest news) होने की वजह से सुबह से ही श्रद्धालु और से मंदिर परिसर भर गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है की घटना मनसा देवी मंदिर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है की करंट फैलने की अफवाह से यह घटना हुई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
मंदिर परिसर को कराया खाली (Haridwar Mansa Devi News)
अभी तक प्राप्त जानकारी (mansa devi temple stampede) के अनुसार पैदल मार्ग पर बिजली का तार टूटने और गिरने से श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मची थी। फिलहाल मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं से खाली कर लिया गया है। कई श्रद्धालुओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: रायवाला में खुलेगा पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। Varta360 आपको पल-पल की खबरों से अपडेट करता रहेगा। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज़ आप तक तुरंत पहुंचते रहेंगे। शुरुआत में मिली जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। उत्तराखंड और देश की अन्य खबरों से रूबरू रहने के लिए जुड़े रहिए Varta360 के साथ।