Haridwar के आर्य नगर गांव के घर में हुआ जोरदार ब्लास्ट, घर के उड़े परखच्चे
Haridwar: हरिद्वार के आर्य नगर गांव के एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। धमाका इतना तेज था कि हर तरफ सनसनी फैल गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेनर्स टीम मौके पर पहुंच गई। उसके साथ ही सर्चिंग अभियान (Haridwar) भी शुरू कर दिया गया है।
टीम सबूत कर रही है इकट्ठा (Haridwar News Today)
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है। ताकि धमाके के कारण (blast in house haridwar ) का पता लगाया जा सके। इस हाथ से में घायल हुए एक ही परिवार के पांच लोग हैं। इनमें चार बच्चे और एक महिला है। महिला पिंकी उम्र 40 वर्ष, खुशी उम्र 17 वर्ष, आकांक्षा उम्र 15 वर्ष, सृष्टि उम्र 13 वर्ष और शौर्य उरत 10 वर्ष शामिल है। फिलहाल विस्फोट के कर्म की फोरेंसिक जांच चल रही है।
Haridwar: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश, जिले में मचा हड़कंप
शहर में हुआ एक भयानक सड़क हादसा
हरियाणा से हरिद्वार आ रही एक कार रानीपुर झाल के समीप डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसकी वजह से उसे ऋषिकेश स्थित AIIMS अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डिवाइडर से टकराई कर (Haridwar Car Accident)
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात हुआ। एक स्कोडा कर हरियाणा से देहरादून की ओर आ रही थी। जैसे ही कार रानीपुर झाल के पास पहुंची वह अचानक डिवाइडर से टकरा गई। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दीजिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Dehradun Bus Accident: आरोपी बस चालक गिरफ्तार, दो लोगों की गई जान
घायलों में एक व्यक्ति हरिपुर कला का
मृतक की पहचान 25 वर्षीय योगी शिवानंद पुरी उर्फ सगुन अग्रवाल निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। ज्ञान व्यक्तियों में इशू निवासी हरिपुर कला, हरिद्वार है। फिलहाल दूसरे घायल की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है