हरिद्वार

Haridwar Nagar Nigam: जमीन घोटाले में आगे बड़ी जांच, मचा हड़कंप

Haridwar Nagar Nigam: नगर निगम हरिद्वार में भूमि खरीद घोटाले की जांच करने आज आईएएस अफसर रणवीर सिंह चौहान हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भूमि का निरीक्षण किया और उसके बाद हरिद्वार की धाम कोठी पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ (Haridwar Nagar Nigam) करते हुए बयान भी दर्ज किया। इसके अलावा उन्होंने भूमि घोटाले से संबंधित दस्तावेजों को भी देखा। 

सभी से की पूछताछ और देखें दस्तावेज (haridwar news)

आईएएस रणवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल जांच प्रारंभिक स्टेज पर है। सभी से पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों को देखा जा रहा है। आज मौके पर जाकर जमीन का मुहायना किया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है। जो भी पूछताछ में सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

तय समय पर पूरी होगी जांच

ऐसा कहा गया है कि तय समय पर जांच को पूरा कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साफ-साफ दिशा निर्देश है कि जो भी सच है वह सामने आए और जल्द से जल्द ही है जांच पूरी हो।

Dehradun News: वीडियो बनाकर युवक ने किया युवती का बार-बार दुष्कर्म

क्या है पूरा मामला? (Haridwar Nagar Nigam)

हरिद्वार नगर निगम (Haridwar Nagar Nigam Land Fraud) में नवंबर 2024 में सराय गांव में स्थित लगभग 33 बीघा भूमि को 58 करोड़ में खरीदा था। यह भूमि नगर निगम के कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास स्थित थी। आप है कि इस भूमि का वास्तविक मूल्य 10 से 15 करोड़ था। लेकिन लैंड उसे बदलकर और सर्किल रेट का लाभ उठाकर इसे अधिक कीमत पर खरीदा गया। ऐसा करने से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस मामले की जांच गाना और चीनी विभाग के सचिव रणवीर सिंह चौहान को सौंप गई। 

Harish Rawat: पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी सदस्यों को बोला रावण की संतानों

पीसीएस मनीष सिंह बने सहायक अधिकारी

आज PCS अधिकारी मनीष सिंह को भी सहायक जांच अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने इस मामले में हरिद्वार नगर निगम आयुक्त की प्रथम दृष्टि या गंभीर और अनियमितता मिलने के बाद कुछ अधिकारियों को सस्पेंड भी किया था। सस्पेंड हुए अधिकारियों में अवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट, सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान और अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार दयाल का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *