Haridwar News: शव को कुतरने के मामले में डीएम मयूर दीक्षित हुए सख्त
Haridwar News: हरिद्वार के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे हुए शव को चूहों ने कुतर दिया था। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई होने वाली है। जिसकी जांच रिपोर्ट डीएम मयूर दीक्षित को सौंप दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल के सीएमएस और पोस्टमार्टम इंचार्ज और ठेकेदार एजेंसी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
डीएम ने की सख्त कार्रवाई (Haridwar News)
जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मोर्चरी के रखरखाव की जिम्मेदारी करने वाले ठेकेदार एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं। इस जांच की शुरुआत में ही ठेकेदार एजेंसी की लापरवाही सामने आई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के कई डीप फ्रीजर खराब थे। जिस डीप फ्रिजर में पंजाबी धर्मशाला मैनेजर लखन शर्मा का शव रखा गया था। उसका ढक्कन भी खराब था। नोटिस का जवाब मिलने के बाद दिया डीएम द्वारा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Khatima Crime: खटीमा रोडवेज स्टेशन पर दो गुटों में हुई चाकूबाजी
सीएमएस, पोस्टमार्टम इंचार्ज और एजेंसी से मांगा जवाब
पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन शर्मा की मौत से यह मामला जुड़ा है। 5 दिसंबर की रात को पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर 36 वर्षीय लखन शर्मा की अचानक तबीयत खराब हुई थी। परिजन एंबुलेंस के जरिए उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। रात का समय था और पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसलिए घरवालों ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था।
यह भी पढ़ें: IMA POP 2025: देश को मिले 491 जांबाज ऑफिसर! थल सेना अध्यक्ष ने ली सलामी
चूहों ने कुतर दी थी आंख (Haridwar News Today)
अगले दिन सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंचे तो किसी ने देखा कि लक्की शर्मा के चेहरे पर चोट के निशान है। उनकी नाक, कान और आँख को कुतरा गया था। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद अस्पताल में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया और काफी हंगामा हुआ था। अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। परिजनों की शिकायत को गंभीरता से समझते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर दिया था। जिसके अध्यक्षता एसडीएम ने की थी।

