क्राइमहरिद्वार

Haridwar News: मानसिक रूप से कमजोर महिला को बांधकर की पिटाई

Haridwar News: हरिद्वार से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंबे से बांधकर पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मानसिक रूप से कमजोर महिला की पिटाई (Haridwar News)

पुलिस ने बताया कि उनके पास से जानकारी आई थी की एक मानसिक रूप से कमजोर महिला किसी के घर में घुस गई थी। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। शुभम पुत्र लखीमचंद निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि शनिवार सुबह 5:40 बजे उनकी मां घर से बाहर टहलने के लिए गई थी।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: निजी अस्पताल में हुई मौत का खुलासा करेगी जाँच रिपोर्ट

जिसके बाद लेबर कॉलोनी में रहने वाले राहुल, इंदर, आशु, नागेश और एक अज्ञात महिला ने उसकी माता को खंबे से बांध और पीटना शुरू कर दिया। मारने की धमकी देने के बाद आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।

महिला को बेरहमी से पिटा

जैसे ही इस घटना के बारे में महिला के बेटे को जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचा। घायल अवस्था में अपनी मां को महिला अस्पताल ले गया और उनका उपचार कराया। उसने बताया कि उसकी मां की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं है। इस पूरी घटना का वीडियो रविवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला को खंबे से बांध रखा है और गाली गलौज कर मारपीट की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Nainital News: नैनीताल विंटर कार्निवाल कब होगा? जानिए पूरा शेड्यूल

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा (Haridwar Latest News)

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें पांच लोग नामजद है और एक आरोपी महिला अज्ञात है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई प्रकार की प्रक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि महिला की मासिक स्थिति खराब थी। उसको करने की क्या जरूरत थी। अगर महिला किसी के घर में घुस गई थी और कुछ ऐसा कार्य किया भी था। तो इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। कानून खुद हाथ में क्यों लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media