हरिद्वार

Haridwar: बजरंगदल की यात्रा पर पथराव! कहां से आ रही इतनी हिम्मत?

Haridwar: तीर्थ नगरी हरिद्वार में एक शर्मसार घटना हुई है। दरअसल, रविवार को बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाले गए शौर्य दिवस जुलूस पर पथराव होने की घटना सामने आई है। कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर पथराव होने का आरोप लगाते हुए आर्य नगर चौक पर भी प्रदर्शन किया।

तुरंत होगी आरोप की जांच (Haridwar)

सड़क पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाया। लेकिन, संगठन की तरफ से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि अगर आरोप लगे हैं तो उनकी जांच भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mussoorie News: सौंदर्यीकरण के नाम पर लगी 7 करोड़ की इंटरलॉकिंग टाइल्स

दुर्गा चौक पर हुई घटना

जुलूस में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा है कि दुर्गा चौक पर अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव किया हैं। इतना ही नहीं पेट्रोल बम जैसा पदार्थ भी फेंका। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रविवार की शाम को आर्य नगर चौक पर जुलूस पहुंचते ही इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अब आगे क्या होगा? (Haridwar News)

यह घटना होने के बाद सभी ने आर्य नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शांत कराया और माहौल ठंडा किया। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर पथराव और पेट्रोल बम फेंकने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन राणा ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: Rudraprayag: डीएम सर प्लीज हमारे स्कूल की सड़क को ठीक कर दीजिए

हरिद्वार जैसे शांत शहर में कैसी घटना?

हरिद्वार आध्यात्मिकता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर यह आरोप सही साबित हुए तो यह घटना बेहद शर्मसार करने वाली साबित होगी। तीर्थ नगरी हरिद्वार में इस तरह का माहौल असहनीय है। पर सवाल उठता है कि आखिर ऐसे काम करने की हिम्मत अराजक तत्वों में किसके दम पर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media