हरिद्वार

Haridwar: सप्तऋषि चुंगी में अभी तक जो मौतें हुई है उनका जिम्मेदार कौन है?

Haridwar: हरिद्वार स्थित सप्तऋषि चुंगी क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें मुख्य तौर पर पैदल यात्रियों को क्षति पहुंच रही है। कई बार दुर्घटनाएं इतनी खतरनाक थी की पैदल यात्री अपनी जान भी गवां चुके हैं। इन समस्याओं पर ध्यान देते हुए स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट द्वारा 16 जनवरी से पैदल ओवरब्रिज निर्माण या अन्य समाधान की मांग को लेकर जन जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

Haridwar Latest News

जल्द समाधान होना जरूरी (Haridwar)

इस समस्या का समाधान होना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह क्षेत्र हरिद्वार एवं हरिपुर कलां (देहरादून) का सीमावर्ती और अत्यधिक व्यस्त रहने वाला नेशनल हाईवे क्षेत्र है। इस मुख्य जगह पर अंडरपास या फुट ओवर ब्रिज जैसी सुविधा न होने के कारण स्थानीय निवासियों, यात्रियों और छात्र-छात्राओं को खतरे का सामना करते हुए रफ्तार से आ रही गाड़ियों वाले हाईवे को पार करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्मनगरी में इस डाकू से जुडी इमारत बनेगी टूरिस्ट स्पॉट

एक्सीडेंट जॉन बना सप्तऋषि चुंगी

कई समय से सप्तऋषि चुंगी (haridwar latest news) पर सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसके कारण स्थानीय लोगों ने इसे एक्सीडेंट जॉन का नाम दे दिया है। सड़क हादसों में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान भी एक सड़क दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि किसी को क्षति नहीं पहुंची। लेकिन, बड़ा हादसा हो सकता था। सवाल उठता है कि अभी तक जो मौतें हुई है उनका जिम्मेदार कौन है?

हरिपुर कला पंचायत से मिला समर्थन (Haridwar News)

हस्ताक्षर अभियान को हरिपुर कलां क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि मोहित शर्मा और धर्मेंद्र मोहन ग्वाड़ी का भी समर्थन मिला है। इसके अलावा हरिद्वार से वार्ड नंबर 1 के पार्षद आकाश भाटी ने जनता की आवाज बनकर समर्थन किया है। महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी, एडवोकेट अनिकेत गिरी, कांग्रेस नेता तुषार कपिल तथा समाजसेवी व पत्रकार कपिल शर्मा जौनसारी ने भी समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: घंटाघर की धड़कन वापस! निर्माण को लेकर हुआ था खूब विवाद

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट (swastik sankalp trust) के संस्थापक चेतन चौबे, हरिपुर कलां क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, समाजसेवी उपदेश बाली, समाजसेवी दीपक बिष्ट, पत्रकार सुरभि गुप्ता ने हरिद्वार जनता दरबार में जिलाधिकारी को समस्या समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा है। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Haridwar DM) ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित करने और शीघ्र स्थलीयनिरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा जब तक सप्तऋषि चुंगी क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई स्थाई समाधान सुनिश्चित नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media