Jaspur News: पशुओं को चारा डालने गए किशोर को बाघ ने अपना निवाला बना लिया
Jaspur News: जसपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पशुओं को चारा डालने गए किशोर को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। परिजनों ने जब उसकी चीख पुकार सुनी तो दौड़कर आए लेकिन तब तक बाघ भाग गया था। किशोर का शव उसके घर के आसपास ही पड़ा हुआ मिला।
लगातार बढ़ रहे जानवरों के हमले (Jaspur News)
जसपुर में हुई यह घटना इस वर्ष राज्य में बाघ के हमले में मौत की चौथी घटना बताई जा रही है। ग्राम तीर्थ नगर स्थित सुंदर नगर कॉलोनी निवासी किसान छिंदर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अमरीक शनिवार को करीब 3:00 बजे घर के बाहर पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिजन बाहर निकले लेकिन अमरीक नहीं मिला। जब ढूंढा तो घर से थोड़ी ही दूरी पर उसका शव मिला।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: 5 साल से चल रहा था गोलमाल! अवैध दवाओं की बिक्री
कुछ दिन पूर्व हुई थी घटना
कौड़िया गांव धर्मपुर गौशाला में बाघ ने तीन दिनों के अंदर दो बार हमला किया। इसके अलावा पशुओं को अपना निवाला भी बनाया। यह गौशाला जंगल किनारे स्थित है। जहां लगातार हो रहे हमलों से न केवल गौशाला मालिक बल्कि पूरा इलाका दहशत में है
कई दिनों से चल रहा हमला (Jaspur News Today)
हमले की पहली घटना 17 फरवरी की रात को हुई थी। बाघ ने गौशाला की पूर्व दिशा में लगी ऊंची बाड को एक छलांग में पार कर दिया। इसके बाद अंदर बंधी हुई एक बछिया को अपना निवाला बना लिया। इस हादसे के बाद ग्रामीण और कर्मचारी निकल भी नहीं थे कि 19 फरवरी को फिर से ऐसी ही घटना हुई। जब रात को बाघ ने दोबारा इस अंदाज में गौशाला में घुसकर एक गाय को अपना शिकार बनाया।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: विधवा महिला से की लाखों की ठगी! नोट छापने का लालच दिया
डर के साए में जी रहे लोग
लगातार इन घटनाओं के बाद लोग डर के साए में जी रहे हैं। गौशाला के कर्मचारियों ने जब नजर देखा तो उनके होश उड़ गए। सभी ग्रामीणों का कहना है की धर्मपुर गौशाला जंगल के पास लगी है जिसके कारण यहां हिंसक जीवों की आवाजाही बनी रहती है। ग्राम पंचायत में गोवंशों की सुरक्षा के मद्देनजर बाड को ऊंचा करने और मजबूत करने के तमाम प्रयास किए थे। लेकिन, बाघ की ताकत के आगे यह सारे इंतजाम बेकार साबित हुए।

