Kedarnath Yatra: केदारनाथ में तीन फिट से अधिक बर्फ, यात्रा को लेकर संशय
Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम में अभी भी तीन फिट से अधिक बर्फ है। जिसकी वजह से पूरा मंदिर परिसर बर्फ से ढका हुआ है। केदारनाथ में आए दिन मौसम खराब हो रहा है और ज्यादातर समय बादल छाए रहते हैं। जिसकी वजह से बर्फ नहीं पिघल रही है। ऐसा होने की वजह से आगामी यात्रा (Kedarnath Yatra) तैयारी को लेकर भी संशय बना हुआ है।

मार्च के महीने में हुई थी भारी बर्फबारी (Kedarnath Yatra 2025)
मार्च महीने के पहले और दूसरे सप्ताह में केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई थी। साथ ही यहां हर दूसरे और तीसरे दिन बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से केदारनाथ धाम में अभी भी 3 फीट से अधिक बर्फ है। मंदिर मार्ग से लेकर मंदिर परिसर और अन्य पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। यहां मंदिर की चो पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है।
Yamunotri Helicopter Booking: अब मिनटों में पहुंचेंगे यमुनोत्री, हेली सेवा शुरू
तैयारी करना होगा मुश्किल (Kedarnath Snowfall)
ऐसे हालातों में आगामी दो मई से शुरू हो रही यात्रा को लेकर मुश्किल स्थिति बनी हुई है। यात्रा शुरू होने में अब लगभग 40 दिन बाकी है। दूसरी तरफ केदारनाथ में बर्फ से पुनर्निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के कैंप भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो दिन लोनिवि के कर्मचारी पैदल मार्ग से जैसे-तैसे केदारनाथ पहुंचे तो देखा कि वहां एमआई-26 हेलीपैड के ऊपरी तरफ कार्यदायी संस्थाओं के कैंप क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Haldwani News: अपहरण का नाटक कर, दिल्ली में रंगबाजी कर रहा लड़का
Yamunotri Helicopter Booking: चारधाम यात्रा के दौरान इस साल केदारनाथ के साथ-साथ यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए यमुनोत्री (yamunotri yatra) में एक हेलीपैड भी चिन्हित किया गया है। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन की टीम जल्द वहां का दौरा कर सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। डीजीसीए (Yamunotri Helicopter Booking) की अनुमति मिलने के बाद ही हेली सेवा शुरू की जाएगी।