Khatima Crime: अकेली रह नहीं वृद्ध महिला का हुआ खून! बेटा सेना का जवान
Khatima Crime: खटीमा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार की देर रात शहर की देवभूमि कॉलोनी में अपने घर पर अकेले रहने वाली वृद्ध महिला की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुड़ गई है। गुरुवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मृत महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। आज 65 वर्षीय जानकी चंद का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला? (Khatima Crime)
गुरुवार को एडिशनल एसपी सहित अन्य पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर फॉरेंसिक टीम से सबूत इकट्ठा किया। दरअसल, देवभूमि कॉलोनी में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया। मामले की एसपी के निर्देश पर जांच शुरू हो चुकी है। वृद्ध महिला के तीन बच्चे हैं। दोनों विवाहित बेटियां खबर सुनते ही मौके पर पहुंची। इसके अलावा एक अविवाहित बेटा पंजाब में सेवा में तैनात है। जो घटना की जानकारी के बाद घर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ 258 शिकायत हुई प्राप्त
खून से लथपथ मिला था शव
65 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव बुधवार देर रात उनके घर में ही मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे कर मामले के खुलासे के लिए कार्य शुरू कर दिया है। पहले दृष्टि में मामला हत्या का माना जा रहा है। मृत महिला के बच्चों ने हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की है। पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra News: अजीत पवार के निधन को लेकर बेटे ने किया बड़ा खुलासा
हर पहलू की जांच जारी (Khatima Crime News)
पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक महिला के परिवार के लोगों ने जल से जल आरोपी के पकड़े जाने की मांग की है। बेटे के अनुसार उसकी लगातार मन से बात होती थी। बुधवार को जब मां ने बेटे का फोन नहीं उठाया तो उसे उनकी मौत हो जाने का पता चला। महिला के हाथ और गले में चोट के निशान मिले हैं। इस मामले की तहकीकात खटीमा पुलिस हर एंगल से कर रही है। आरोपी वृद्ध महिला की हत्या करके घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। परिजनों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन ने भी पुलिस से जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। कॉलोनी में इस तरह की घटना होने के बाद सभी लोग स्तब्ध और दुखी हैं।

