खटीमा

Khatima News: गैस सिलेंडर की समस्या! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Khatima News: खटीमा में गैस सिलेंडर लेने को लेकर परेशानियां हो रही है। बढ़ती कीमतों के विरोध में बीते दिन शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इसके अलावा आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बन गई है।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन (Khatima News)

यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में हुआ। चारूबेटा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर प्राप्त करना अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या है। लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में घंटों तक खड़ा रहना पड़ रहा है। जिससे खासकर महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Khatima News: खटीमा निवासी देवेश आर्य ने UPSC में सफलता की प्राप्त

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से चिंता बड़ी

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम में लगभग 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई। जिससे मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रही है और ऐसे में अगर गैस सिलेंडर की कीमत बड़ा दी गई है तो आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।

रेगुलेटर और पाइप की कीमत बढ़ने का भी आरोप

महिला कांग्रेस ने गैस से जुड़ी अन्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पहले गैस रेगुलेटर और पाइपलाइन डेढ़ सौ रुपए में मिल जाती थी लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर करीब ₹200 कर दी गई है। जिससे उपभोक्ताओं को अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है।

गैस की कालाबाजारी का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस की कालाबाजारी होने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना था कि कई जगह पर उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जबकि दूसरी तरफ कालाबाजारी के जरिए गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Phool Dei: फूलदेई त्योहार से जुड़ी भगवान शिव और माता पारवती की मान्यता

प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता मौजूद

इस बार और प्रदर्शन में महिला कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रही। इनमें कृष्णा नेगी, बीना राणा, शांति पांडेय, किशोरी देवी और हीरा देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलिंडर की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस आगे भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media