राजनीति

Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू ने की इंदिरा गांधी की तारीफ और राहुल गाँधी पर बरसे

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी की कोलंबिया में की गई टिप्पणियों को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देश के पहले ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं, जो विदेश जाकर भारत की आलोचना करते हैं। यहां तक की इंदिरा गांधी ने भी ऐसा नहीं किया था।

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima: पूर्णिमा के दिन इन देवी-देवता की पूजा कर हो जाएंगे धनवान

किरेन रिजिजू ने की इंदिरा गांधी की तारीफ (Kiren Rijiju)

एक इंटरव्यू के दौरान किरेन ने कहा कि पहले इंदिरा गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेई, सुषमा स्वराज और शरद पवार भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। लेकिन, इन सभी ने विदेश जाकर कभी भी अपने (politics news) देश के विरोध में बयान नहीं दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राहुल गांधी विदेश में भारत के बारे में तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनकी इन हरकतों के कारण देश की छवि को धक्का पहुंचता है।

भारत दुनिया का नेतृत्व नहीं कर सकता

किरेन ने बताया कि मैंने सुना है कि राहुल गांधी ने कोलंबिया (Kiren Rijiju on Rahul Gandhi) में जाकर कहा कि- भारत दुनिया का नेतृत्व नहीं कर सकता है। यह बेहद गलत बात है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में बढ़त की है। हमारे देश में एक से बढ़कर एक बुद्धिमान लोग हैं, अच्छे नेता हैं और अच्छे विचारधारा वाले लोग भी मौजूद है। लेकिन, राहुल गांधी विदेश जाकर ऐसा बोलेंगे तो दुनिया यही सोचेगी कि भारत में राहुल गांधी जैसे लोग ज्यादा संख्या में है।

यह भी पढ़ें: India Mentality: सरकारी नौकरी काम की कुर्सी या झपकी की कुर्सी?

भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप (Kiren Rijiju News)

जब किरेन से पूछा गया कि भाजपा आखिर क्यों राहुल गांधी को ही हमेशा निशाना बनाती है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हम निजी द्वेष समझकर उनपर टिप्पणी नहीं करते हैं। बल्कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है और अगर वह गैरजिम्मेदाराना तरीके से बोलेंगे तो हमें यह बात स्वीकार नहीं होगी। राहुल गांधी ने हाल ही में कोलंबिया के विश्वविद्यालय (rahul gandhi news) में एक कार्यक्रम में भाजपा पर भारत के लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *