उत्तराखंड

Lohaghat News: पिंजरे में घुसकर गुलदार खा गया शिकार! सभी को दिया चकमा

Lohaghat News: चंपावत जिले के लोहाघाट में धरगड़ा गांव में एक दुखद हादसा हुआ है। दरअसल, घर से शौच के लिए निकले स्थानीय बुजुर्ग को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव के लोगों में डर का माहौल है। इसके बाद वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए हैं। लेकिन, गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिससे सब लोग हैरान रह गए। पिंजरा के लॉक ना हो पाने के कारण गुलदार शिकार को खाकर भाग निकला।

वन विभाग को गुलदार लगा गया चूना (Lohaghat News)

चंपावत जिले के बड़कोट ब्लॉक धरगड़ा गांव में मंगलवार को सुबह के समय घर से शौच के लिए निकले ग्रामीण देव सिंह अधिकारी को आदमखोर गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग ने पूरे इलाके में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तीन पिंजरे लगाए। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में रखे हुए शिकार को गुलदार ने घुसकर अपना निवाला बना लिया। पिंजरे का दरवाजा बंद नहीं हो पाया जिसके कारण वह भाग निकला।

यह भी पढ़ें: Haldwani: मोबाइल में गेम खेलने के बाद किशोर ने मौत को लगाया गले

गुलदार ने दिया चकमा

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग (lohaghat news today) द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में शिकार भी रखा गया था। लेकिन, गुलदार पिंजरे में घुसा और अंदर रखे हुए शिकार को निगल गया। पिंजरे का दरवाजा बंद ही नहीं हो पाया। जिसकी वजह से आदमखोर गुलदार शिकार को चटका कर पिंजरे से वापस बाहर निकल आया और कैद नहीं हो पाया।

वन विभाग पर लगाए आरोप (Lohaghat Latest News)

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि वह ऐसे पिंजरे लाए हैं जिनका दरवाजा तक बंद नहीं हो पा रहा है। अगर बीते दिन पिंजरा बंद हो जाता तो गांववासियों को आदमखोर गुलदार से राहत मिल जाती। इस घटना के बाद गांव के लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। सुबह वह इस उम्मीद से गए थे कि गुलदार पकड़ा गया होगा।

यह भी पढ़ें: CM Dhami: एम्स ऋषिकेश में जल्द खुलेगा मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग

वन विभाग ने दिया बयान

रेंजर काली कुमाऊं, राजेश जोशी ने जानकारी दी है की वन विभाग के द्वारा आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयत्न किया जा रहा है। पूरे इलाके में वनकर्मियों के द्वारा घोषणा भी की जा रही है। घटनास्थल (guldar attack) के आसपास आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे भी लगाए गए हैं। यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि पिंजरा बंद नहीं हो पाया। लेकिन, हम जल्द से जल्द आदमखोर गुलदार को पकड़ लेंगे। राजेश जोशी ने आदमखोर गुलदार के पकड़े जाने तक लोगों से सतर्कता और धैर्य रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media