Mahua Moitra Wedding: महुआ मोइत्रा की शादी पर क्यों हो रही राजनीती?
Mahua Moitra Wedding: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में चोरी चुपके शादी कर ली है। उन्होंने एक निजी समारोह में बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की है। बता दे, महुआ ने 3 मई को पिनाकी (who is pinaki mishra) संग शादी की थी। पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल से चार बार सांसद रह चुके हैं। वह पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे। साल 2009 से 2019 तक सांसद बने रहे। इसके अलावा महुआ मोइत्रा पहली बार 2019 में सांसद चुनी गई थी। वह इस बार वह बंगाल के कृष्णानगर से सांसद हैं।
जर्मनी में हुई महुआ मोइत्रा की शादी (Mahua Moitra Wedding)
महुआ मोइत्रा की शादी जर्मनी (Mahua Moitra Wedding Photos) में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में महुआ मोइत्रा जर्मनी में मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। पारंपरिक कपड़े और सोने के गहने पहने हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर ना तो महुआ मोइत्रा और ना ही उनकी पार्टी की ओर से कोई बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: मां ने अपने आशिक और अन्य से करवाया बेटी का दुष्कर्म
महुआ ने रचाई दूसरी शादी
महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने पहली शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लॉस ब्रोरसन से शादी की थी। यह शादी नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वह 3 साल तक वकील जय अनंत के साथ रिश्ते में रही। जिसे उन्होंने बाद में धोखा खाया प्रेमी कहा था।
यह भी पढ़ें: Sharmishta Panoli: कौन है शर्मिष्ठा? जिसका दुश्मन बना विशेष समुदाय
मर्दों के मामले में पसंद खराब
महुआ मोइत्रा का पहला लोकसभा कार्यकाल बड़ा विवादित रहा। महुआ पर आरोप लगे कि उन्होंने कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ सवाल एक प्रतिद्वंद्वी उद्योगपति के कहने पर उठाया था। नवंबर 2023 में जब संसद उन्हें निष्कासित करने की दिशा में बढ़ रही थी तब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मर्दों के मामले में मेरी पसंद बहुत खराब है।