Makar Sankranti 2025: इन 03 चीजों को दान करने से बदलेगी आपकी किस्मत
Makar Sankranti Daan 2025: कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस शुभ अवसर पर सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। कल मकर संक्रांति के दिन कई राशि के जातकों को कैरियर और कारोबार में मनवांछित सफलता मिलेगी। मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है। इसके अलावा पूजा एवं दान (Makar Sankranti Daan 2025) पुण्य भी किया जाता है। आगे बढ़ते हैं की मकर संक्रांति पर आप क्या दान कर सकते हैं।

मकर संक्रांति पर दान करना अच्छा माना जाता है
सनातन शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने का विधान है। मकर संक्रांति के दिन पूजा और दान पुण्य किया जाता है। मकर संक्रांति तिथि पर दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव अपने साधकों पर कृपा बरसाते हैं। अगर आप भी मनवांछित फल पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन तीन मुख्य चीजों का दान जरूर करें।
इन चीजों का दान करें (Makar Sankranti 2025)
काले तिल का दान: मकर संक्रांति तिथि पर काले तिल दान करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति पर काले तिल दान करने से सूर्य देव अपनी कृपा बरसाते हैं। जिससे कैरियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। इसके अलावा अन्य बिगड़े काम भी बन जाते हैं। कुंडली में सूर्य मजबूत होने से आत्म बल में भी वृद्धि होती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक कासन से भी मुक्ति मिलती है। काले तिल दान करने से शनि की बाधा भी दूर होती है।
घी का दान: अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन घी अवश्य दान करें। घी के दान करने से कुंडली में शुक्र राशि मजबूत होती है। साथ ही चंद्र की स्थिति में में भी अच्छा बदलाव होता है। अगर आपकी कुंडली में चंद्र और शुक्र मजबूत है तो आपको सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
काले कंबल का दान: अगर आपकी कुंडली में अशोक ग्रहण के प्रभाव ज्यादा है। तो इन्हें खत्म करने के लिए मकर संक्रांति के दिन काले कंबल का दान अवश्य करें। इस उपाय को करने से शनि देव आप पर प्रसन्न होंगे। इसके अलावा महादेव की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।