राजनीति

Manmohan Singh Death: आज क्यों नहीं हुआ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार?

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (ex pm manmohan singh) का निधन हो चुका है। उन्होंने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली है। डॉक्टर मनमोहन सिंह (manmohan singh death) आर्थिक सुधारो के जनक के रूप में मशहूर थे। 92 साल की उम्र में मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली। उनके निधन की वजह से पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम से लेकर नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा मनमोहन सिंह के  सम्मान में केंद्र सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने भी 7 दिनों के शोक की घोषणा करते हुए सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।  मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जाएगा। 

आज क्यों नहीं हो रहा अंतिम संस्कार? (manmohan singh funeral)

लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को हो गया तो उनका अंतिम संस्कार आज यानी शुक्रवार को क्यों नहीं हो रहा है? शनिवार तक अंतिम संस्कार को क्यों टाला जा रहा है? दरअसल, डॉ मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका में रहती है। जब तक उनकी बेटी नहीं आएगी, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार की देर रात में अमेरिका से पूर्व प्रधानमंत्री  की बेटी लौटेंगे?

यह भी पढ़ें: Odisha Police Answer Key 2024: पुलिस कांस्टेबल आंसर-की हुई जारी

बेटी का होगा इंतजार

दरअसल मनमोहन सिंह की बेटी आज रात में ही अमेरिका से लौटेगी।  इस वजह से आज अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। कल 10:00 सुबह 8:00 से 10:00 बजे के बीच कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह के पार्टी शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर से ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा भी शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *