मनोरंजन

Mukul Dev Death: माता-पिता की मृत्यु के बाद से परेशान थे मुकुल देव

Mukul Dev Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक “सन ऑफ सरदार” के एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सदमे में आ गए हैं। 

54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा (Mukul Dev Death)

54 साल की उम्र में मुकुल देव ने अस्पताल में आखिरी सांस ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 मई 2025 की रात को ही एक्टर का निधन (Mukul Dev Death) हो गया था। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में एडमिट भी है। 

सोशल मीडिया में सभी दे रहे श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार मुकुल देव बॉलीवुड एक्टर राहुल देव (rahul dev brother) के भाई थे। मुकुल ने टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज (Who is Mukul Dev) समेत म्यूजिक वीडियो और मूवीस में काम किया था। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Hera Pheri 3: क्या पंकज त्रिपाठी बनेंगे Hera Pheri 3 के बाबू भैया? 

कैसे हुई एक्टर की मौत?

Son of Sardar में मुकुल देव के साथ काम कर चुके विंदु दारा सिंह ने एक न्यूज़ चैनल के साथ एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने दुख जताया कि मुकुल को अब वह बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। विंदु दारा सिंह ने बताया कि अपने माता-पिता की मौत के बाद मुकुल देव ने खुद को अलग कर लिया था। वह डिप्रेशन में चला गया था और परेशान रहने लगा था। पिछले कुछ दिनों में मुकुल देव की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और वह अस्पताल में भर्ती था।

Mukul Dev की दोस्त ने बताई बड़ी बात

मुकुल देव (Mukul Dev Death Reason) की दोस्त और को-एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिवंगत एक्टर के साथ एक फोटो पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मुकुल देव ने कभी भी किसी से अपनी हेल्थ के बारे में बात नहीं की।  उनका व्हाट्सएप पर एक दोस्तों का ग्रुप था जिसमें वह अक्सर बात करते थे। दीपशिखा ने यह तक कहा कि- “मैं सुबह इस खबर के साथ उठी तो मैं तब से उनके नंबर पर कॉल की। मुझे उम्मीद थी कि वह फोन उठाएंगे पर ऐसा नहीं हुआ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *