उत्तराखंडटूरिज़्म

Munsyari Snowfall: पिथौरागढ़ का मुनस्यारी बर्फ की चादर से ढका

Munsyari Snowfall: पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी से जिले के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मुनस्यारी में जोहार घाटी, धारचूला में दारमा और व्यास घाटियों में पंचाचूली, चिपला केदार और अन्य जगहों में बर्फबारी हुई है। इसके बाद ऐसा लग रहा है जैसे पहाड़ चांदी के बन गए हो। यह मौसम की पहली बर्फबारी है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: रामयण काल से जुड़ा योग नगरी ऋषिकेश का नाता

ओम पर्वत का सुंदर नजारा (Munsyari Snowfall)

भारी बर्फबारी होने के बाद धारचूला के उच्च हिमालय क्षेत्र में ओम पर्वत पर बर्फबारी से सुंदर नजारा देखने को मिल रहा है। मुनस्यारी पहुंचे पर्यटकों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान नजर आई है। बारिश होने के कारण बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। सीमांत इलाके धारचूला के चीन सीमा से सटे हुए दारमा और व्यास घाटी के 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाके के गांव में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। चारों तरफ ऐसा लग रहा है जैसे बर्फ की चादर ढकी हुई हो। सोमवार देर रात से बर्फबारी और हल्की बारिश शुरू हुई जो मंगलवार देर रात तक जारी रही।

यह भी पढ़ें: Sara Khan Marriage: टीवी के ‘लक्ष्मण’ पाठक के घर की बहु बनी सारा खान

ठंड में ठिठुर रहे लोग

बर्फबारी और बारिश होने के कारण मुनस्यारी का तापमान गिर गया है। ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। जहां मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस था। वही बारिश और बर्फबारी होने के तुरंत बाद मुनस्यारी में सुबह का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण ठंड ने दस्तक दे दी है। अब अगले 5 महीने तक लोगों को ठंड का सामना करना होगा। पर्यटक इस दौरान अन्य समय की तुलना में मुनस्यारी ज्यादा जाएंगे। वैसे तो पूरा उत्तराखंड ही सुंदर है लेकिन कुमाऊं में मुनस्यारी को धरती पर स्वर्ग के रूप में माना जाता है। बर्फबारी के बाद वहां की सुंदरता और बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *