Nainital Lake: नैनीझील का जलस्तर गर्मियों में नहीं होगा शून्य, बड़ी खुशखबरी
Nainital Lake: नैनीताल वासियों के लिए खुशखबरी है। अब नैनीझील का जलस्तर गर्मियों में शून्य में नहीं जाएगा। नैनीताल सिंचाई विभाग ने ब्रिटिश काल से चले आ रहे जलस्तर मापने के मानकों में बदलाव कर दिया है। झील का अधिकतम जलस्तर 89 फीट माना जाएगा। इससे पहले शून्य के रूप में मापे जाने वाले जलस्तर को 77 फीट और इससे अधिक कम (Nainital Lake Water Level) होने पर सामान्य फीट में ही इंगित किया जाएगा।
नया गेज मीटर भी लगेगा
नई व्यवस्था लागू करने के बाद सिंचाई विभाग ने झील (nainital tourism) में जलस्तर को नापने के लिए नया गेज मीटर लगाने की तैयारी भी कर दी है। जलस्तर शून्य नए मानक के अनुसार 77 पहुंचने के बाद ही नया गेज मीटर लगाया जाएगा।
Mussoorie Car Burn: कैंपटी-मसूरी रोड पर चलती टैक्सी में लगी कार
ब्रिटिश काल में ऐसी थी व्यवस्था (Nainital Lake)
ब्रिटिश काल से ही नैनीझील के जलस्तर को मापने के मानक तय किए गए थे। जिसमें झील किनारे गेज मीटर लगाकर शून्य से 12 फीट तक की ऊंचाई को इंगित किया गया था। झीलों की अधिकतम गहराई करीब 27 मीटर 89 फिट है। इसमें से 12 फीट जलस्तर कम होने पर इसे अब तक शून्य जलस्तर मान लिया जाता था। जिस वजह से बाहरी लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी।
Haridwar News: जेल से फरार खूनी बदमाश को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा
लोगों को हो रही थी गलतफहमी
जलस्तर शून्य और माइनस में पहुंचने की खबरों से लोगों को लगा था कि नैनीझील (Nainital News) सूख गई है। हालांकि शून्य पर पहुंचने के बाद भी नैनीझील में 77 फीट पानी बना रहता था।