नैनीताल

Nainital News: भाजपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Nainital News: नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर 14 अगस्त को हंगामा हुआ था। बीजेपी और कांग्रेस दोनों नहीं एक दूसरे पर जिला पंचायत सदस्यों को किडनैप करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने भाजपा जिला अध्यक्ष समेत 11 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला? (Nainital News)

दरअसल, 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें जमकर हंगामा हुआ था। बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने उनकी पार्टी के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को गायब कर दिया। ऐसा होने की वजह से 5 सदस्य वोट भी नहीं कर पाए थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Ke Ratan: पेड़ों की छांव में वंचित बच्चों को दे रहे शिक्षा की क्लास

पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर

इस मामले में कांग्रेस ने 14 अगस्त को उत्तराखंड हाईकोर्ट में तहरीर दी थी। जिसमें उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई भी हुई थी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस भी हरकत में आई और अब इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

किन पर हुआ मुकदमा? (Nainital News Latest)

जानकारी के अनुसार नैनीताल से कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी, सदस्य जिशांत कुमार और दो अन्य सदस्यों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नैनीताल से भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दर्मवाल के पति आनंद दर्मवाल समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 15 से 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।

नैनीताल एसएसपी ने दिया बयान

नैनीताल एसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया है की तहरीर के आधार पर आनंद दर्मवाल, प्रमोद बोरा, शंकर कोरंगा, प्रताप बिष्ट, प्रखर शाह, बीबी भाकुनी, विशाल नेगी, पंकज नेगी, शुभम दर्मवाल समेत कोमल दर्मवाल के साथ-साथ 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 19 (1) (2), 115 (2) 140(3), 513(3) 527 (4) और 6 (2) के तहत मुकद्दर किया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Rain: देवप्रयाग के पास तीन जगहों पर हुआ भूस्खलन

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप

कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने खुद से और हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित प्रदेश के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में भी कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया था। साथ ही भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *