Nainital News: कुछ दिनों में सूख जाएगी नैनीताल की झील, बड़ा संकट
Nainital News: उत्तराखंड में स्थित नैनीताल (nainital news latest) देश के साथ-साथ विदेश में भी प्रसिद्ध है। नैनीताल में छुट्टियां मनाने हजारों लोग आते हैं। नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, यह खूबसूरती नैनीताल की झील से बनती है। लेकिन, नैनीताल की झील का जलस्तर इन दिनों तेजी से कम हो रहा है। जिसके कारण झील के चारों तरफ डेल्टा उभरने लगा है। जिस खूबसूरती के लिए नैनीताल (nainital tourist places) प्रसिद्ध है, उस खूबसूरती पर झील के सूखने से दाग लग गया है।
अपेक्षा से कम हुई बारिश और बर्फबारी (Nainital News)
पिछले साल अक्टूबर महीने से अब तक नैनीताल में बारिश और बर्फबारी औसत की अपेक्षा 90% से कम हुई है। जिसकी वजह से नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्र में सुख के हालात बने लग गए हैं। बारिश न होने की वजह से नैनीताल की झील का जलस्तर बीते 5 साल में सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। अगर यही हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में नैनीताल में स्थानीय लोगों के सामने पेयजल संकट आ सकता है।
Haridwar Madarsa: अवैध मदरसे पर हुई बड़ी कार्रवाई, पुलिसबल तैनात
पर्यटकों के साथ हो सकती है पेयजल की समस्या
पर्यटकों के साथ में जून के महीने में पेयजल की कमी की समस्या हो सकती है। नैनी झील का रखरखाव करने वाले सिंचाई विभाग के अधिकारियों की है मन तो नैनीताल झील में पिछले 4 सालों में मार्च माह में सबसे कम जलस्तर है।
जल स्तर कम होने के कारण (Nainital News Latest)
नैनीताल झील (Nainital water level drop) के गिरते जलस्तर और डेल्टा के उभरने के पीछे कई कारण है। इसमें सबसे बड़ा कारण नैनी झील के वेटलैंड पर अत्यधिक निर्माण कार्य है। दूसरा कारण जलवायु परिवर्तन के चलते बारिश और बर्फबारी में कमी है। जिसकी वजह से झील का जलस्तर कम हो गया है। शहर में बढ़ती आबादी और पर्यटन के कारण जल संसाधनों पर भी दबाव बढ़ रहा है। पेड़ों की कटाई और भूमि के अतिक्रमण की वजह से झील के जल संचयन में भी कमी आ रही है।
UTTARAKHAND KE RATAN: गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी- 42 अवार्ड विजेता
कैसे सुधारी जा सकती है स्थिति?
झीलों की स्थिति को सुधारने के लिए जनसंचयन, वर्षा जल संचयन और झील के आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण जैसे उपायों पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही झील (nainital jheel problem) के प्रबंधन में सुधार और जल संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए व्यापक योजना बनाने की आवश्यकता है।