Nainital News: ग्रामीणों को मिलेगी नए पुल की सौगात
Nainital News: रामनगर के रामपुर गांव के लोगों की परेशानी आखिरकार खत्म हुई। दरअसल, नैनीताल जिला प्रशासन से लेकर वन विभाग ने सभी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थाई पुल निर्माण बनाने की योजना शुरू कर दी है। इसके बाद जल्द ही रामपुर गांव के करीब 800 लोगों की अस्थाई लकड़ी के पुल के सहारे नदी को पार करने की मजबूरी भी जल्द ही खत्म हो जाएगी।
बारिश में बह जाता था पुल (nainital news)
रामनगर से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर पाटकोट गांव है। उससे तीन से चार किलोमीटर आगे रामपुर गांव स्थित है जिसके बीच कालीगाड़ नदी बहती है। यह नदी इन दोनों गांव के बीच की एकमात्र कड़ी है। जहां ग्रामीणों ने अपने आप से लकड़ी और बल्लियों से अस्थाई पुल बनाया हुआ है। यह पुल हर साल होने वाली बरसात की वजह से बह जाता है। इसके बाद पुल की मरम्मत भी ग्रामीण खुद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Ramnagar News: गलत दिशा से आई कार बच्चों से भरे टेंपो से टकराई
रोजाना स्कूल जाते हैं बच्चे
रामपुर गांव से 50 से ज्यादा बच्चे पाटकोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (nanital news latest) में पढ़ने जाते हैं। जिन्हें इसी अस्थाई पुल से होकर रोजाना स्कूल जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में पुल पर फिसलन इतनी ज्यादा होती है कि बच्चों को कई बार स्कूल जाना छोड़ना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना था कि राशन से लेकर दवाइयां और अन्य जरूरी सामान तक उन्हें सिर पर रख कर इस अस्थाई पुल से पार करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Karnataka CM: कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की दुश्मन बनी कांग्रेस
Nainital जिलाधिकारी ने मामला संज्ञान में लिया
नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मामला तत्काल संज्ञान में लिया है और रामनगर वानप्रभाग विभाग और वर्क डिपार्टमेंट को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब स्थाई पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मामले पर रामनगर वन विभाग के प्रभाग के वन अधिकारी दिवंगत नायक ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पक्के पुल (nanital villages life) के निर्माण के लिए निरीक्षण किया गया है और पुल का प्रस्ताव तैयार कर जिला योजना के तहत इसे स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। इसके तहत 25 लाख रुपए की लागत से स्थाई पुल का निर्माण होगा।