Nainital Rain Alert: पाई-पाई जोड़कर बनाया था मकान! भूस्खलन में ढहा
Nainital Rain Alert: इस समय उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में एक सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई है। जिसकी वजह से करीब एक दर्जन भवन खतरे की चपेट में है। अन्य जगहों पर मलबा आने से दो मंजिला मकान और उसमें रह रहे मवेशी भी दब गए। भवाली में भी कई वार्डों में जलभराव हुआ। कई घरों में पानी के साथ आया मलबा दीवार तोड़कर घर में घुस गया।
भूस्खलन बना परेशानी (Nainital Rain Alert)
घटना की जानकारी मिलने पर सभासद जितेंद्र पांडे ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा दिया। उन्होंने जानकारी दी कि भूस्खलन के कारण सड़क के ऊपर पांच और नीचे सात परिवारों के घर खतरे में है। अन्य जगह लगातार हो रहे भूस्खलन से परेशान ग्रामीणों ने आज मंगलवार को डीएम कोर्ट पहुंचकर नाराजगी जताई है। दो मंजिला मकान और मवेशी दबने के बाद आज भी एक दो मंजिला मकान मलबे में दब गया है।
यह भी पढ़ें: Rishikesh: भारी बारिश से चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ा
लोगों की मेहनत की कमाई बर्बाद
बजून के दोदिला तोक में बीते दिन एक दो मंजिला मकान मलबे में दब गया है। साथ ही गौशाला में बंधे मवेशी भी मलबे की चपेट में आ गए। दुखद बात यह है कि पीड़ित भोपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ सालों पहले ही पाई-पाई जोड़कर यह मकान बनाया था। वह दिन में इस मकान में रहते थे और रात को दूसरे मकान में चले जाते थे।
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा (Nainital Rain Alert News)
भूस्खलन के कारण बने खतरे को देखते हुए तीन परिवारों को स्थानांतरित किया गया है। सभी को पहले ही नोटिस दिया गया था जिसकी वजह से वह वहां से हट गए थे और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मूसलाधार बारिश में आई बाढ़ के साथ मलबा भी घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था। अन्य जगह भी ऐसा ही हुआ जहां परिवार ने भाग कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: Haridwar: रेलवे ट्रैक पर बार-बार भूस्खलन, फिर भी सुरंग का सपना?
जेसीबी की मदद से हटा मलबा
मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण कई मोटर मार्ग बीते सोमवार रात से बंद थे। जिन्हें आज सुबह जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर खोला गया है। वर्तमान समय में राज्य के लगभग हर जिले में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। प्रशासन की ओर से बार-बार अपील की जा रही है कि इस समय पहाड़ों की और बेवजह यात्रा करने से बचें। वार्ता 360 उन सभी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत पुलिस टीमों का धन्यवाद करना चाहता है जो इस समय राहत बचत कार्य में मुस्तैद है।