Nainital Snowfall: बर्फबारी के नहीं आसार, जलवायु परिवर्तन बना संकट
Nainital Snowfall: राज्य के शहरों में जनवरी के बाद अब फरवरी में ठंड गायब होती दिखाई दे रही है। नैनीताल शहर में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। फिलहाल हिमपात के कोई असर भी नहीं है।

जलवायु परिवर्तन से हुआ मौसम में असर (Nainital Snowfall)
जलवायु परिवर्तन की वजह से पिछले वर्षों में ऋतुओं के 15 से 25 दिन आगे खिसकते देखे गए हैं। विशेषज्ञ इस वर्ष जनवरी में तापमान चढ़े रहने से उम्मीद जता रहे थे कि फरवरी में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा हिमपात (nainital tourist places) की संभावना भी बनी रहेगी। लेकिन, एक हफ्ते से शहर का तापमान कम होने की जगह बढ़ गया है। दिन के समय तापमान में अधिक वृद्धि होने से धूप भी तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand National Games: छठें स्थान पर पहुंचा उत्तराखंड, जीते 60 पदक
गर्म ऊनी कपड़ों की जरूरत नहीं हो रही महसूस
गर्म ऊनी कपड़ों की जरूरत भी महसूस नहीं की जा रही है। नैनीताल (nainital weather today) में 3 दिन पहले हल्की बारिश हुई थी लेकिन ठंड महसूस नहीं हुई। शनिवार को भी दिन में गर्मी थी। लोग धूप से बचने के लिए छांव में बैठ रहे थे। फिलहाल शहर में केवल सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। लेकिन, शरीर को ठिठुरन पहुँचाने वाली ठंड गायब है। नगर का न्यूनतम तापमान भी 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।