Nainital Tourism: नैनताल में 95% होटल बुकिंग हुई रद्द! दुकानदार भी परेशान
Nainital Tourism: नैनीताल में प्राकृतिक आपदा के कारण पर्यटकों ने होटल की बुकिंग कैंसिल कर दी है। आपदा और लगातार हो रही बारिश के कारण नैनीताल के पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। सड़कों पर मलबा, भूस्खलन और मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के कारण पर्यटकों ने नैनीताल आने का फैसला रद्द कर दिया है। जिसकी वजह से होटल और स्थानीय व्यापारियों पर असर पड़ा है।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ने की जानकारी (Nainital Tourism)
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों में लगभग 95 प्रतिशत होटल बुकिंग रद्द हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आपदा और भूस्खलन की वीडियो ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। जबकि नैनीताल और आसपास के अधिकतर पर्यटक स्थल सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Chunav: इस दिन होगा पंचायत अध्यक्ष-ब्लॉक प्रमुख का मतदान
लोगों ने किया परहेज
अन्य जगहों पर आपदा देखकर लोग अब पहाड़ों की तरफ आने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग अभी भी नैनीताल घूमने आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें रास्ते में कहीं भी भूस्खलन जैसी स्थिति नहीं मिली। उनका सफर सुरक्षित रहा और उन्होंने मौसम का लुफ्त उठाया। उनका कहना है की असली हालत रील से बेहद अलग है। नैनीताल में भूस्खलन होने पर प्रशासन तुरंत राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर देता है। इसके अलावा सुरक्षा बल भी मुस्तैद है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में नदियों किनारे बसे शहरों और नगरों की लिस्ट
स्थानीय व्यापारियों को लगा झटका (Nainital Tourism News)
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मानसून के मौसम में आमतौर पर पर्यटकों की संख्या घट जाती है। लेकिन, इस बार सोशल मीडिया पर पहले अफवाह और आपदा की खबरों ने पर्यटन को लगभग पूरी तरह से ठप कर दिया है। उनका कहना है कि नैनीताल पूरी तरह से सुरक्षित है और प्रशासन लगातार इस बात की निगरानी कर रहा है। अब जरूरत है कि सही जानकारी लोगों तक पहुंचे जिससे भ्रम की स्थिति पैदा ना हो और पर्यटन गतिविधियां फिर से चले।