मनोरंजन

National Awards 2025: जानिए किस दिग्गज ने जीते 35 नेशनल अवार्ड्स?

National Awards 2025: शुक्रवार को नेशनल अवार्ड के विजेताओं की अनाउंसमेंट हुई है। इस दौरान 2023 में आई फिल्मों में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को सम्मिलित किया गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी अवार्ड मिला है और यह उनका पहला नेशनल अवार्ड है।

इन्हें मिल चुका है नेशनल अवार्ड (National Awards 2025)

शाहरुख खान (shahrukh khan) को पहली बार नेशनल अवार्ड मिला है। लेकिन, उनसे पहले अक्षय कुमार, आमिर खान, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों को यह अवार्ड मिल चुका है।

35 बार मिला नेशनल अवार्ड

क्या आप उस व्यक्ति का नाम जानते हैं जिन्होंने अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा नेशनल अवार्ड जीते हैं। भारतीय कलाकारों में से दिग्गज फिल्म मेकर सत्यजीत रे (satyajit ray) ने सबसे ज्यादा नेशनल अवार्ड जीते हैं। अब तक के इतिहास में सत्यजीत रे ने कुल मिलाकर 35 नेशनल अवार्ड जीत लिए हैं। उन्हें यह अवार्ड अलग-अलग कैटेगरी में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: SSC Protest: खराब सिस्टम, गलत वेंडर! जानें क्यों सड़कों पर हैं छात्र

भारत रत्न जैसा सम्मान शामिल (National Awards 2025 News)

सत्यजीत रे को बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए अवार्ड मिला है। इसके साथ ही उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न जैसे सम्मान भी हासिल किए हैं। उनके निधन के बाद भी उन्हें देश का सबसे सम्मानित कलाकार माना जाता है।

ऑस्कर से हुए सम्मानित

खुशी की बात है कि उन्हें शानदार निर्देशन के लिए ऑस्कर से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें हॉनरेरी अकादमी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में एक ही हिंदी फिल्म बनाई थी। जो उन्होंने प्रेमचंद (National Awards 2025 Winners List) की नॉवल शतरंज के खिलाड़ी पर बनाई थी। यह मूवी काफी पसंद की गई थी। इसमें संजीव कुमार और शाहिद जाफरी को लीड रोल में दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha: सिर्फ हल्ला मचा रही ये फिल्म या सही में कमाल है?

विक्रांत मैसी को भी मिला अवार्ड (National Awards 2025)

शाहरुख खान के अलावा विक्रांत मेस्सी को भी नेशनल फिल्म अवार्ड मिला है। बेस्ट एक्टर को उनकी फिल्म 12th Fail के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया है। इसके अलावा कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म कटहल में सानिया मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी जैसे किरदार शामिल है।

यह भी पढ़ें: Raid 2 OTT Release: किस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई Raid 2?

रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

रानी मुखर्जी (National Awards Rani Mukherjee) को साल 2023 में आई उनकी फिल्म Mrs चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *