शेयर मार्किट

NIFTY TODAY: सेंसेक्स 450 अंक टूटा, NIFTY 200 पॉइंट से ज्यादा फिसला

NIFTY TODAY: भारत और पाकिस्तान की लड़ाई के बीच बाजार नर्वस हो गया है। NIFTY 200 पॉइंट से ज्यादा फिसल गया है। बैंक निफ्टी में 500 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट (NIFTY Crash) आई है। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉल कैप में भी दबाव बन गया है। 

Indigo ने रद्द की कई उड़ाने (Indigo Share Price)

Indigo ने कई उड़ाने रद्द की है। इनमें चंडीगढ़ और Leh की उड़ाने रद्द की गई है। साथ ही जोधपुर और बीकानेर आने-जाने वाली फ्लाइट भी रद्द की गई (indigo flight cancelled list)। 

बाजार में गिरावट देख खरीदारी की सलाह दी (NIFTY TODAY)

Geosphere कैपिटल मैनेजमेंट के मैनेजिंग पार्टनर अरविंद सेंगर ने कहा कि इतनी जल्दी बड़ी कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी, बाजार के लिए थोड़ा रिस्क बड़ा है। पाकिस्तान की इकोनॉमी (pakistan economy) बुरी स्थिति में है। फिलहाल निवेशकों को गिरावट का फायदा लेना चाहिए। बाजार में गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी गई। निवेदक अच्छे शेरों को गिरावट पर खरीदे। 

Share Market Today: ऑटो, FMCG, IT सेक्टर में जोरदार खरीदारी हुई

जियोपोलिटिकल स्थिति में हो सकता है करेक्शन

KOTAK MAHINDRA AMC के एचडी निलेश शाह ने कहा कि जियो पोलिटिकल स्थिति (today market) को नजर अंदाज करके नतीजे बेहतर आ रहे हैं। रियली स्टेट, NBFC, PSU बैंकों के नतीजे अनुमान से कमजोर है। Geopolitical स्थिति में करेक्शन आना स्वाभाविक है। इसके अलावा डिफेंस कंपनियों को ग्लोबल मार्केट से भी ऑर्डर मिलने की गुंजाइश है। 

TITAN का Q4 बेहतर नजर आया (share market today)

मॉर्गन स्टेनली ने Titan पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का Q4 बेहतर नजर आया है। कंपनी का अपने मार्जिन से ज्यादा मार्केट शेयर पर फोकस देखने को मिला है। सोने की कीमत बढ़ाने के बाद भी कंपनी की ग्रोथ नजर आई है। 

सेंसेक्स 450 अंक टूटा (sensex today)

भारत और पाकिस्तान टेंशन के बीच आज 9 May को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। Sensex today 569.98 अंक यानी 0.69 फीस दे की गिरावट के साथ 79, 820.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि, NIFTY Today 153.55 अंक यानी 0.63 की गिरावट के साथ 24,120.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

10 पैसे कमजोर हुआ रुपया 

डॉलर के मुकाबले रुपया (Rupee falls) आज कमजोरी के साथ खुला है। Dollar के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे कमजोर होकर खुला। रुपया 85.71/ डॉलर के मुकाबले 85.81/ डॉलर पर खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *