Oneplus 15: वनप्लस के इस फोन पर मिल रहा 42,000 तक का डिस्काउंट
Oneplus 15: अगर आपका फोन खराब हो गया है और आप नया फोन लेना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। वनप्लस ने बीते साल अपना वनप्लस 15 लांच किया था जो अब काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट 7300 MAH बैट्री वाले इस फोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है। साथ ही ग्राहक एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त डिस्काउंट का लाभ पा सकते हैं।
वनप्लस 15 मॉडल और ऑफर (Oneplus 15 Offer)
वनप्लस 15 का 12 जीबी 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेजॉन पर 72999 रुपए में मिल रहा है। जिसमें एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ₹3000 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद इसकी कीमत 69,999 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 42,000 तक कीमत कम हो सकती है। लेकिन यह लाभ तभी मिलेगा जब एक्सचेंज में दिया जा रहा डिवाइस की कंडीशन बहुत ज्यादा सही हो।
यह भी पढ़ें: PM Modi in Kerala: विपक्ष केवल राजनीति के लिए काम कर रहा- पीएम मोदी
फोन की फीचर्स और विशेषताएं
OnePlus 15 में 6.78 इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट (Oneplus 15 Discount offer) जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है। OnePlus के इस फोन में 7300mAh बैटरी है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की खासियत (Oneplus 15 Specifications)
फोन के कैमरा सेटअप की बात की जाए तो वनप्लस 15 के रियल में एफ/1.8 एपर्चर और OS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 एपर्चर और OS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और f/2.0 एपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी
इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 एपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अगर डाइमेंशन की बात करें तो वनप्लस 15 की लंबाई 161.42मिमी , चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटी 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है।

